• Home
  • खेल समाचार
  • ‘शिकारी बनें, शिकार नहीं’, भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
Image

‘शिकारी बनें, शिकार नहीं’, भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल


भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने बल्ले से इतिहास रच दिया. फिलिप्स ने इस सीरीज में 341 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. वह एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. पांचवें टी20 में उन्होंने 38 गेंद में 65 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इसके बाद उन्होंने सफलता का मंत्र शेयर किया.   

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद ग्लेन फिलिप्स ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि उनका पूरा ध्यान ‘शिकारी’ बनने पर था, न कि ‘शिकार’ बनने पर. उन्होंने कहा, “हां जैसा आपने कहा कि शांत और संयमित रहना. यह एक अच्छा एहसास है. जब आप मैदान पर स्पष्ट सोच के साथ उतरते हैं और हर गेंद को उसकी खूबी के हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं, तो यही होता है. आपने जैसा कहा कि मैदान पर जाकर ‘शिकारी’ बनने की कोशिश करना, न कि ‘शिकार’ बनने की.”

फिलिप्स ने भारत के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और उनकी 12 गेंदों पर 27 रन बनाए. उन्होंने बताया कि भारत ने पहली पारी में कीवी स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए उन्होंने चक्रवर्ती को निशाना बनाने की रणनीति बनाई थी.

फिलिप्स ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि आज यह समझना जरूरी था कि स्पिन गेंदबाजी का सामना कैसे करना है और उन पर हावी कैसे होना है. हमने देखा कि भारतीय खिलाड़ियों ने हमारे खिलाफ ऐसा ही किया, और वह इसमें बहुत सफल रहे. मुझे लगता है कि जब चक्रवर्ती दोबारा गेंदबाजी करने आए, तो वह एक निर्णायक ओवर था. हम या तो खेल में आगे निकल जाते, या फिर वह कई विकेट चटका देते. मुझे लगता है कि वह जोखिम उठाना और उस मुकाबले का सामना करना सही फैसला था. आपने जैसे देखा कि आज सीफर्ट ने शुरुआत से लेकर अंत तक शानदार बल्लेबाजी की और टीम की लय बनाए रखी.”

यह भी पढ़ें- 

पांचवां टी20 जीतने के बाद बदले मिचेल सैंटनर के तेवर, NZ कप्तान ने दे डाला बड़ा बयान



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड ने बनाया कैच छोड़ने का ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टपकाए 14 कैच

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड ने सिर्फ बल्ले और गेंद से ही खराब…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी

भारत में वनडे और टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली वेस्टइंडीज टीम ने बांग्लादेश में भी कमाल…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

इटली ट्रिप पर गईं सारा तेंदुलकर, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर हाल ही में इटली गईं थी, जहां की कुछ फोटोज उन्होंने अपने…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

दक्षिण अफ्रीका को सालों याद रहेगी यह जीत, तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को रौंदा; बने नंबर-1

केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका ने कमाल कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top