• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति’, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी
Image

‘ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति’, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार (1 नवंबर) को गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित अनेक परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सीएम योगी ने दिल्ली में हो रहे विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर कहा कि ये माहौल पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में जारी प्रदर्शन और सड़कों पर हो रही अराजकता को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने का कि जो लोग भ्रष्टाचारी थे, आज उन्हें परेशानी हो रही है. इसलिए वे सड़कों पर अराजकता पैदा करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि यह माहौल पीएम मोदी के खिलाफ नहीं, बल्कि गरीबों के प्रति है. उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अराजकता पैदा करने वाले लोग किसान विरोधी और महिला विरोधी हैं. ये आतंकवाद और अलगाववाद के समर्थक हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी साजिशें करने वाले और नक्सलवाद के समर्थकों के खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होना पड़ेगा.

वहीं सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा समाजवादी पार्टी की उपलब्धियां है कि अपनी सरकार में प्रदेश के अंदर 1500 दंगे करवाए थे. वन जिला वन माफिया दिया था. सपा सरकार में 10 लाख गुंडे पाले हुए थे, जो हर जिले में लूट करते थे, अराजकता करते थे, गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे और व्यवस्था पैदा करते थे. सीएम ने कहा कि वह बेटी की सुरक्षा के लिए खतरा थे और व्यापारी की सुरक्षा के लिए खतरा थे.

सपा ने यूपी को अपराध का गढ़ बना दिया था- सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराध बढ़ाती थी और उत्तर प्रदेश को इन्होंने अपराध का गढ़ बना दिया था. डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर कर दिया है. वह बदमाश बुलाते थे लूटपाट करने के लिए, बीजेपी की डबल इंजन सरकार बदलाव लाकर दिखा दी है. उत्तर प्रदेश का पतन नहीं, प्रगति की धरती बन गई है. उत्तर प्रदेश में अब शोषण की नहीं उत्तर प्रदेश की धरती संस्कृति की धरती बन गई है. अब यहां कर्फ्यू नहीं लगता है, अब यहां दंगा नहीं होता है, अब यहां उपद्रव नहीं होता है.



Source link

Related Posts

‘घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे दिक्कत’, जनता दर्शन में बोले CM योगी

गोरखपुर में शनिवार शाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (1 नवंबर) सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार, BJP पर क्या कहा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजधान के साथ शादी पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम

कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज (1…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top