• Home
  • ताजा खबरें
  • CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं
Image

CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं


जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजधान के साथ शादी पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवा जारी करके, इस शादी को नाजायज बताया है. मौलाना ने कहा कि इस्लाम में शादी विवाह के उसूल और जाब्ते बताएं गए हैं, पहला जाब्ता ये है, लड़का और लड़की दोनों का मुसलमान होना जरूरी है, अगर इन में कोई एक मुसलमान नहीं हैं, तो फिर वो शादी जायज़ नहीं कहीं जा सकती.

उन्होंने कहा कि यहां पर उमर अब्दुल्ला मुसलमान है और निधी राजधान गैर मुस्लिम महिला है. अब इन दोनों ने आपस में शादी विवाह कर ली , तो ऐसी सूरत-ए-हाल में ये शादी इस्लाम के नजर में नाजायज है. उमर अब्दुल्ला को चाहिए था, कि पहले लड़की को इस्लाम कबूल कराते, फिर शादी करते, तो ये शादी जायज़ होती. मगर यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ, इसलिए ये शादी नाजायज है.

यह भी पढ़ें: ‘ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति’, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी

शनिवार को उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी साझा की 

यहां बता दें कि उमर अब्दुल्ला ने शनिवार (31 अक्टूबर) को सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की. उमर अब्दुल्ला ने पोस्ट में लिखा, “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई.” जबकि इससे पहले, 31 जुलाई 2026 को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी पायल सिंह के साथ तलाक पूरा हो गया था. 

उमर और निधि की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई है क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. उनकी शादी की सूचना के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.

शादी के बाद अब विवाद 

शादी की सूचना के एक दिन बाद ही इस शादी को इस्लामिक रीति-रिवाज से नहीं बताया जा रहा है और धर्म गुरु अपने-अपने तरीके से राय जाहिर कर रहे हैं. फिलहाल उमर या उनके परिवार की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: ‘जेल के ताले टूटेंगे, आजम खान छूटेंगे’, रामपुर में लगे आजमवादी पोस्टर



Source link

Related Posts

‘ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति’, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार (1 नवंबर) को गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे दिक्कत’, जनता दर्शन में बोले CM योगी

गोरखपुर में शनिवार शाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (1 नवंबर) सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार, BJP पर क्या कहा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम

कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज (1…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top