• Home
  • ताजा खबरें
  • आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता
Image

आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, PMLA कोर्ट का आदेश; डासना जेल भेजे जाएंगे सपा नेता


उत्तर प्रदेश में रामपुर से शनिवार को सपा नेता आजम खान को ईडी ने गिरफ्तार किया था. आज ईडी ने उन्हें गाजियाबाद में सीबीआई कोर्ट में नम्बर-1 अवनीश पांडे के कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

दरअसल आजम खान को ईडी ने रामपुर जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार कर लिया था, जिसको लेकर जेल के बाहर काफी विरोध भी देखने को मिला था.  ईडी ने उन्हें जौहर यूनिवर्सिटी मामले में गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक

सरकारी धन के दुरुपयोग का है मामला 

यह पूरा मामला सरकारी धन के दुरुपयोग का है. इसमें  ईडी ने सार्वजनिक मूलभूत ढांचे और आम जनता से जुड़े कार्यों के लिए रखे गए सरकारी धन को निजी शिक्षण संस्थान यानी जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में इस्तेमाल किये जाने का आरोप लगाते हुए गत 28 अक्टूबर को विश्वविद्यालय की जमीन और इमारतों को कुर्क  कर लिया था.

29 अक्टूबर को मिली थी जमानत 

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत दे दी थी. 31 अक्टूबर की शाम को दोनों को जेल से रिहा होना था. लेकिन ईडी अधिकारियों ने जेल से ही आजम को गिरफ्तार कर लिया था. आजम खान ने इस मौके पर कहा कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है. उनका गुनाह यूनिवर्सिटी बनाना है.

समाजवादी पार्टी ने भी इसे जानबूझकर आजम खान के खिलाफ साजिश बताया है. फिलहाल अब ईडी की कार्रवाई शुरू हो गयी है. जिसमें आजम खान को 14 दिन के लिए डासना जेल भेज दिया गया है.

अब्दुल्ला आजम ने भी अपने बयान में यही बात दोहराई थी कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है. फिलहाल जिस तरह से आजम खान की जमानत के बाद रिहाई और फिर ईडी की कार्रवाई हुई, उसने यूपी की सियासत तेज कर दी है. सपा के बड़े नेता पूरे मामले पर निगाह रखे हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए



Source link

Related Posts

‘ये माहौल PM मोदी के खिलाफ नहीं, गरीबों के प्रति’, दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज रविवार (1 नवंबर) को गोरखपुर के चौरी-चौरा क्षेत्र में रेल उपरिगामी सेतु सहित…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

‘घबराइए मत, इलाज में नहीं आने देंगे दिक्कत’, जनता दर्शन में बोले CM योगी

गोरखपुर में शनिवार शाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (1 नवंबर) सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर तेजस्वी की हुंकार, BJP पर क्या कहा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

CM उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी के खिलाफ फतवा जारी, मौलाना बोले- ये जायज नहीं

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की निधी राजधान के साथ शादी पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top