• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू
Image

Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू


Healthcare Jobs: झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी (JRHMS) ने नेशनल हेल्थ मिशन झारखंड के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस भी 31 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत अलग-अलग कैटेगरी में कुल 1038 बैकलॉग वैकेंसी भरी जाएगी. आपको बता दें कि यह भर्ती पहले एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी. इस भर्ती के लिए इच्छुक और एलिजिबल उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. 

इस लिंक से करें आवेदन 

झारखंड कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रिक्रूटमेंट 2026 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस 31 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है. कैंडीडेट्स ऑफिशियल झारखंड सीएचओ रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.jharkhand.gov.in या  jrhms.jharkhand.gov.in पर एप्लीकेशन फॉर्म भरकर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये का निश्चित मानदेय मिलेगा. वहीं उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर 15,000 रुपये तक इंसेंटिव भी मिल सकता है.  शुरूआती नियुक्ति एक साल के लिए संविदा पर होगी. 

कैटेगरी वाइज वैकेंसी का बंटवारा 

कैटेगरी                        पदों की संख्या                            
जनरल                         253 
ईडब्ल्यूएस                   104 
एसटी                          280 
एससी                          288 
बीसी- 1                       55 
बीसी- 2                       58 
कुल                            1038 

ये भी पढ़ें-NEET UG Stray Vacancy Round: MBBS की 2000 खाली सीटों के लिए हो रहा स्पेशल स्ट्रे राउंड, 2 नवंबर तक करें आवेदन

जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग कॉलेज से इंटीग्रेटेड सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए, जो इंटीग्रेटेड करिकुलम ऑफर करता हो. इसके अलावा डिग्री एकेडमी ईयर 2016 से 20 के बीच होनी पूरी होनी चाहिए. वहीं इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी में उम्र का क्राइटेरिया अलग-अलग है. इसमें उम्र की गिनती 22 नवंबर 2026 के हिसाब से की जाएगी. भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार जनरल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 45 वर्ष), ओबीसी बीसी 1 और बीसी 2 के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 47 वर्ष), महिला अनारक्षित कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु 38 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 48 वर्ष) और एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष (पीएच कैटेगरी के लिए 50 वर्ष) तय की गई है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • योग्य उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  jrhms.jharkhand.gov.in    पर जाएं. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. 
  • फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद फोटो सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब आवेदन को एक बार फिर अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें. 
  • लास्ट में आवेदन फाॅर्म का कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

ये भी पढ़ें-UP Special TET 2026: ड्यूटी की चिंता छोड़ दे टीचर्स, स्पेशल टीईटी परीक्षा देने के लिए सरकार ने दी विशेष छुट्टी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

DU Jobs: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे करें आवेदन

DU Jobs: डीयू में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छा मौका आया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी असिस्टेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती का रिजल्ट जारी, 27 नवंबर को होगा टाइपिंग टेस्ट

RRB NTPC UG Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल के तहत विज्ञापित पदों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई

CLAT 2027 Admission: देश के प्रतिष्ठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Air Marshal Ashutosh Dixit: आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?

AIR Marshal Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना में आज एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top