• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट
Image

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट


रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया. 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. रानी मुखर्जी के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे. फिल्ममेकर करण जौहर कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे. 

इसके अलावा शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए. वो टाइट सिक्योरिटी में दिखे. शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ दिखीं. अनिल कपूर भी कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे. वहीं आलिया भट्ट भी श्मशान घाट पहुंचीं.

रानी मुखर्जी के कजिन अयान मुखर्जी भी कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. इसके अलावा अपूर्व मेहता को भी देखा गया.

परिवार ने जारी किया था स्टेटमेंट

रानी मुखर्जी के परिवार ने कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी दी थी. उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा- भारी दिल से शेयर कर रहे हैं कि रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में दोपहर में उनका निधन हो गया. फैमिली आपके प्यार, प्रार्थना, सपोर्ट और रिस्पेक्ट की आभारी है और इस दुख के समय में प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करती है. 

ये भी पढ़ें- ‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- उम्मीद है अगले साल धुरंधर पर होगी बात

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट

बता दें कि कृष्णा मुखर्जी प्लेबैक सिंगर थीं. उन्होंने 1982 में आई फिल्म ‘तीसरी आंख’ में Idd Ke Din Gale Mil Le Raja में गाना गाया था. उनकी शादी फिल्ममेकर राम मुखर्जी संग हुई. राम मुखर्जी फिल्मालय स्टूडियोज के फाउंडर्स में से एक थे. राम को ‘हम हिंदुस्तानी’, ‘लीडर’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है.

कृष्णा मुखर्जी ने ही रानी को फिल्मों में एक्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया था. हालांकि, जब रानी ने 1996 में आई डेब्यू फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया था तो उन्हें रानी की एक्टिंग स्किल्स पर पूरी तरह विश्वास नहीं था. रानी ने एएनआई से बातचीत में इस बारे में बात की थी. 

उन्होंने बताया था, ‘मेरा स्क्रीन टेस्ट मेरी मां को इतना खराब लगा था कि उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा था कि मेरी बेटी को कास्ट करके आप फिल्म खराब कर रहे हो. आपको नुकसान होगा. इससे अच्छा होगा कि आप उन्हें कास्ट न करें.’ हालांकि, रानी मुखर्जी ने धीरे-धीरे अपनी एक्टिंग और स्किल्स से फैंस के दिलों पर राज किया. उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर हिट्स दीं. वो गुलाम, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में दिखीं. रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला.

ये भी पढ़ें- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, अनंत नाग के लिए स्टैंडिंग ओवेशन





Source link

Related Posts

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ का तूफान, बनी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म में निविन पॉली और ममिथा बैजू…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

200 करोड़ वसूली केस: राऊज एवेन्यू कोर्ट से जैकलीन फर्नांडिस को मिली राहत

सुकेश चंद्रशेखर से जुडे मकोका मामले मे फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग वाली अर्जी…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

‘चंदू नहीं, चैंपियन हूं मैं…’, नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए कार्तिक आर्यन

छोटे शहर से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन ने आखिरकार वो मुकाम हासिल कर…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 LIVE: एक्टर अनंत नाग को दादा साहब अवॉर्ड, ममूटी-कार्तिक-यामी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन आज यानी 22 सितंबर 2026 को गुजरात…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top