• Home
  • खेल समाचार
  • सात गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई जिंदगी भर नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या
Image

सात गेंद में पिटवा दिए लगातार 7 छक्के, ऐसी पिटाई जिंदगी भर नहीं भूलेंगे क्रुणाल पांड्या


हॉन्ग कॉन्ग सिक्स 2026 टूर्नामेंट में भारत अब तक अपने तीनों मैच हार चुका है. पहले पाकिस्तान, फिर यूएई और अब इंग्लैंड ने भी टीम इंडिया को 3 रन से हरा दिया. एक तरफ टीम इंडिया ने हार की हैट्रिक लगाई है, दूसरी ओर क्रुणाल पांड्या के लिए भी यह टूर्नामेंट अब तक बहुत बुरा साबित हुआ है. पांड्या के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत ऐसी रही कि पहली 8 गेंदों में उन्होंने 7 छक्के लुटा दिए. उन्हें लगातार 7 छक्के भी पड़े.

बताते चलें कि हॉन्ग कॉन्ग सिक्स टूर्नामेंट में एक पारी सिर्फ 6 ओवर की होती है. गेंदबाजी टीम का सिर्फ एक बॉलर 2 ओवर कर सकता है, बाकी चार गेंदबाजों को एक-एक ओवर फेंकना होता है. क्रुणाल पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं और इस लीग में अब तक उन्होंने 14 गेंद फेंकी हैं, जिनमें उन्होंने 62 रन लुटा दिए हैं.

पांड्या कभी नहीं भूलेंगे ऐसी पिटाई

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ पांड्या के आंकड़े फिर भी पहले से बेहतर रहे, जहां उन्होंने एक ओवर में 19 रन लुटा दिए. मगर टूर्नामेंट की पहली 8 गेंद वो शायद जिंदगी पर भूल नहीं पाएंगे, क्योंकि इन आठ गेंदों में 7 बार उन्हें छक्का पड़ा.

पहले उन्हें पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने अपना निशाना बनाया. पांड्या के ओवर की आखिरी सभी 5 गेंदों पर अफरीदी ने पांच छक्के रसीद दिए थे. इस तरह उन्होंने पूरे ओवर में 31 रन लुटाए. दूसरा मैच यूएई के साथ हुआ. यूएई को 12 गेंद में जीत के लिए 10 रन बनाने थे. पांचवां ओवर पांड्या करने आए. खालिद शाह उन्हें बख्शने के मूड में नहीं थे और पहली 2 गेंदों पर दो छक्के लगाकर मैच को फिनिश कर दिया.

लगातार 7 गेंदों पर 7 छक्के

पांड्या ने इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी में अपनी पहली आठ गेंदों में 7 छक्के खाए. पांड्या यह पिटाई शायद ही कभी भूल पाएंगे, क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ जहां पांड्या को आखिरी गेंद पर छक्का पड़ा था, जब यूएई के खिलाफ उन्होंने हाथ में गेंद थामी तो उनकी बॉलिंग पर छक्के लगने का सिलसिला बरकर रहा. पांडया ने 7 गेंदों में लगातार 7 छक्के खाए. खैर इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की और 19 रन दिए. 7 गेंदों पर 7 छक्के का सिलसिला इंग्लैंड के खिलाफ टूटा, जब पांड्या की गेंद पर एड बर्नार्ड कोई रन नहीं बना पाए. 

यह भी पढ़ें:

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज



Source link

Related Posts

हांगकांग सिक्सेस में हारा भारत, तो पाकिस्तानी PM ने दी बधाई; हो गए ट्रोल

क्रिकेट हांगकांग, चीन द्वारा आयोजित किए जाने वाले हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने भारत को हराया तो…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

टेस्ट में 5वें दिन कभी नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज, ऑस्ट्रेलिया तोड़ेगा 116 साल पुराना रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहा है, जिसका आज पांचवां…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का पांचवां टी20? जानें A टू Z डिटेल्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज अब अंतिम पड़ाव में है. चार मैच खेले…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे

हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर बहुत ही खराब रहा. पहले पाकिस्तान से हारने के…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top