• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
Image

भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला


यूके (ब्रिटेन) सरकार ने भारत समेत सात देशों में रह रहे शरणार्थियों को अपने देश में बसाने के लिए तीन नए ‘सुरक्षित और कानूनी’ रास्ते (स्पॉन्सरशिप मार्ग) शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना का मुख्य मकसद अवैध तरीकों (जैसे नौकाओं या ट्रकों के जरिए) से ब्रिटेन पहुंचने वाले शरणार्थियों को रोकना और उन्हें कानूनी रास्ता देना है.

यह योजना उन शरणार्थियों के लिए है जो अपने मूल देश से बाहर भारत, बांग्लादेश, मिस्र, केन्या, मलेशिया, पाकिस्तान या युगांडा में रह रहे हैं. शरणार्थी का संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के तहत पंजीकृत होना जरूरी है. यह सुविधा केवल भारत में रह रहे विदेशी शरणार्थियों (जैसे तिब्बती, श्रीलंकाई तमिल, अफगानी या म्यांमार के रोहिंग्या) के लिए है. भारत के मूल नागरिकों के लिए यह लागू नहीं होती है.

क्या हैं तीन रास्ते

कम्युनिटी स्पॉन्सरशिप– यूके की सामाजिक संस्थाएं (चैरिटी) शरणार्थियों को स्पॉन्सर कर सकती हैं.

रोजगार के जरिए– यूके के मालिक या कंपनियां शरणार्थियों को नौकरी देकर स्पॉन्सर कर सकती हैं.

शिक्षा के जरिए– यूके की यूनिवर्सिटीज शरणार्थियों को पढ़ाई के लिए स्पॉन्सर कर सकती हैं.

मिलेंगी ये सुविधाएं
ब्रिटेन पहुंचने पर शरणार्थियों को तुरंत काम करने, पढ़ाई करने और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अधिकार मिलेगा. 5 साल बाद वे वहां स्थायी निवासी (Permanent Residency) बनने के योग्य हो जाएंगे. शरणार्थियों के रहने का खर्च ब्रिटेन सरकार के बजाय उन्हें स्पॉन्सर करने वाली संस्थाएं या कंपनियां उठाएंगी.

कब से लागू होगा?
कम्युनिटी और पढ़ाई के जरिए स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और पहली खेप 2027 के उत्तरार्ध (ऑटम) तक ब्रिटेन पहुंचेगी. नौकरी (Work) के तहत आवेदन 2027 की शुरुआत से शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें: विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख



Source link

Related Posts

हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन

यमन में हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को ताजा हमले किए. यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के सैन्य…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!

फ्रांस की राजधानी पेरिस में FATF की चार दिवसीय प्लेनरी बैठक के बाद भी फिलहाल पाकिस्तान में संचालित…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

G20 बैठक में ‘फैमिली फोटो’ पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा

अटलांटा में हुई G20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में कुछ अलग देखने को मिला, इसकी शुरुआत…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित सैन्य टकराव को टालने के लिए कूटनीतिक कोशिशें तेज हो गई हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top