• Home
  • ताजा खबरें
  • झांसी में वकीलों का हंगामा, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल
Image

झांसी में वकीलों का हंगामा, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल


उत्तर प्रदेश के झांसी में कलेक्ट्रेट परिसर के पास वकीलों और पुलिस के बीच झड़प का मामला सामने आया है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ता जब अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, तो विरोध प्रदर्शन के दौरान मामला हिंसक हो गया. आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जेल चौकी प्रभारी मोहित और एक सिपाही के साथ मारपीट कर दी.

झांसी बार संघ अध्यक्ष प्रमोद शिवहरे के नेतृत्व में सैंकड़ो अधिवक्ता  कोतवाली, सीपरी बाजार और नवाबाद थाना प्रभारियों को हटाने की मांग  कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर ये सभी कलेक्ट्रेट प्रदर्शन करने पहुंचे थे. 

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस हंगामे से जुड़े वायरल वीडियो में कुछ अधिवक्ता दरोगा को दौड़ाकर पीटते और लात मारते नजर आ रहे हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में चार अधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट और लूट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल, अधिवक्ताओं ने थाना नवाबाद, कोतवाली और सीपरी बाजार के थाना प्रभारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. अधिवक्ताओं का आरोप है कि पुलिस की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है. इतना ही नहीं, नवाबाद थाना क्षेत्र में कथित जिस्मफरोशी के धंधे और पुलिस की मिलीभगत को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं. इन्हीं शिकायतों को लेकर अधिवक्ता ज्ञापन देने पहुंचे थे.

अमित शाह के लखनऊ दौरे के बीच अखिलेश बोले- बीजेपी के लोग बेईमान हैं

क्या है वायरल वीडियो में?

इसी दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अधिवक्ताओं द्वारा जेल चौकी प्रभारी मोहित के साथ मारपीट किए जाने का दृश्य सामने आया है.वहीं, पुलिस का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक सिपाही का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया, जो अभी तक वापस नहीं किया गया है. इसी मोबाइल फोन को लेकर दर्ज मुकदमे में लूट की धाराएं भी शामिल की गई हैं.

 



Source link

Related Posts

‘कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती’, CM योगी का सपा पर बड़ा हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को नगरीय जीवन सुगमता के लिए 880 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

छत्तीसगढ़: ‘कांग्रेस के पास वोट ही नहीं, तो चोरी कहां से होगी’, बोले डिप्टी सीएम अरुण साव

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार (01 नवंबर) को बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई. प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

जनता दर्शन में आई महिला को CM योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा, कहा- घबराइए मत

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

दलेर मेहंदी विवाद: मंत्री सुबोध उनियाल फिर बोले, ‘इस्तीफा दे दूंगा लेकिन माफी नहीं मांगूंगा’

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपने बयान पर कायम हैं. उन्होंने एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top