Image

अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO


अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी विमान रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान आसमान से तेजी से नीचे आया और सड़क पर गिरते ही भीषण आग के गोले में बदल गया. हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई. विमान घरों के बेहद करीब गिरा. 

हालांकि आसपास के मकान इसकी चपेट में आने से बच गए. टक्कर इतनी तेज थी कि व्यस्त सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया और आसपास के इलाके में धुएं का गुबार फैल गया.

ट्रंप के रिसॉर्ट से 14 किमी दूर है घटनास्थल
यह हादसा पाम बीच काउंटी के क्रेस्टहेवन इलाके के पास हुआ. दुर्घटनास्थल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट मार-ए-लागो से करीब नौ मील यानी 14 किलोमीटर दूर है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने विमान को घरों और सड़क पर चल रहे वाहनों से कुछ ही दूरी पर गिरते देखा.

कार सवारों ने कैमरे में कैद किया हादसा
विमान हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं. इनमें गुजर रही कारों के भीतर बैठे लोगों ने विमान को आसमान से तेजी से नीचे आते और जमीन से टकराते ही विस्फोट के साथ आग की लपटों में घिरते रिकॉर्ड किया. दुर्घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठता दिखाई दिया. 

ऑस्टिन से बहामास जा रहा था विमान
अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हादसे की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि दुर्घटना रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे (अमेरिकी पूर्वी समय) हुई. उन्होंने इसे बेहद दुखद हादसा बताते हुए कहा कि विमान टेक्सास के ऑस्टिन से रवाना हुआ था और बहामास जा रहा था.

डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) घटनास्थल पर एक टीम भेज रहा है, जो राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) की जांच में सहयोग करेगी. उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और करीबियों के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की. साथ ही कहा कि एफएए और अमेरिकी परिवहन विभाग पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और नई जानकारी मिलने पर उसे साझा किया जाएगा.

निजी विमान था, जांच में जुटी एजेंसियां
ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने पुष्टि की कि विमान निजी तौर पर संचालित किया जा रहा था. उन्होंने विमान का टेल नंबर N722BD बताया, हालांकि उसमें सवार लोगों की पहचान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दे सके. रेनॉल्ड्स ने हादसे को बेहद दुखद बताया.

पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, विमान मिलिट्री ट्रेल पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह छह लेन वाली व्यस्त सड़क है, जिसके आसपास कई दुकानें और रेस्तरां हैं. हादसे के बाद शेरिफ कार्यालय ने वाहन चालकों से इस रास्ते पर जाने से बचने और दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की. विमान हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए एफएए और एनटीएसबी ने जांच शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़िएः रामलीला मैदान में विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-अखिलेश के निशाने पर CEC और केंद्र, बीजेपी का पलटवार

 



Source link

Related Posts

नेतन्याहू के बहुमत खोने के बाद कौन संभालेगा सत्ता, किसकी बनेगी इजरायल में सरकार?

इजरायल चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी गठबंधन सरकार का संसदीय बहुमत खो दिया है. इधर,…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत Halloween Weekend Shooting nightlife venue many killed

अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान देश भर में आधा दर्जन शहरों के नाइटलाइफ इलाकों में गोलीबारी की…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Explained: कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z

अमेरिका की राजनीति में ‘मिडटर्म चुनाव’ अमेरिकी राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक आधे समय यानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने अहम…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top