• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘तीसरा बच्चा कर सकती हो’, जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
Image

‘तीसरा बच्चा कर सकती हो’, जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा


करीना कपूर खान का फेमस टॉक शो ‘वट वुमेन वॉन्ट’ एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उनके शो पर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बतौर गेस्ट पहुंची हैं, यानी आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी करीना कपूर और उनकी करंट वाइप मीरा राजपूत एक साथ दिखने वाली हैं.

इसी वजह से शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज होते ही वायरल हो गया और शो चर्चा में आ गया. अपकमिंग एपिसोड में दोनों कई मुद्दों पर खुलकर बात करती नजर आएंगी. इसी एपिसोड में करीना कपूर तीसरे बच्चे को लेकर मीरा की टांग खींचती भी नजर आएंगी.

तीसरे बच्चे को लेकर करीना ने ली मीरा से ली चुटकी

प्रोमो में करीना कपूर और मीरा राजपूत हंसी मजाक और बातें करती नजर आईं. जब करीना ने मीरा से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में सबसे बेतुकी अफवाह कौन-सी सुनी है, तो मीरा ने जवाब में कहा, ‘मैं एक और बच्चा करने वाली हूं.’

उनका जवाब सुनते ही करीना कपूर मीरा से चुटकी लेते हुए कहती हैं, ‘तुम कर सकती हो’. इस पर मीरा हंसते हुए साफ मना कर देती हैं. वे कहती हैं, ‘नो वे, वी आर डन’. यानी वो किसी भी कीमत पर तीसरा बच्चा नहीं करना चाहतीं.

बता दें, शाहिद कपूर और मीरा रापूत ने 2015 में शादी की थी. फिलहाल उनके दो बच्चे हैं. उनकी बेटी मीशा का जन्म 2016 में और बेटे जैन का जन्म 2018 में हुआ था. ऐसे में दूसरा बच्चा होने के आठ साल बाद मीरो को इस तरह के मजाक की उम्मीद नहीं थी.

शाहिद और करीना के अफेयर के बारे में

एक वक्त पर शाहिद कपूर और करीना की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में गिनी जाती थी. दोनों की मुलाकात 2004 में आई फिल्म ‘फिदा’ पर हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने बातचीत की पहल की थी. करीना शाहिद के लिए वेजीटेरियन बन गईं थीं. दोनों ने ‘चुप चुप के’, ’36 चाइना टाउन’ और ‘जब वी मेट’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ में काम किया.

हालांकि, ‘जब वी मेट’ की शूटिंग के वक्त ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ गईं थी. उनकी ब्रेकअप की वजह आपसी अनबन और काम का स्ट्रेस बताया जाता है. इसके बाद करीना को सैफ अली खान से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली.



Source link

Related Posts

3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?

मशहूर एक्ट्रेस अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान का नाम लंबे वक्त…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)

<p data-path-to-node="19"><span class="">हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के ‘ईथा’ अवतार ने इंटरनेट और…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

‘सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता’, सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में देखा गया था, इसके बाद उनकी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

श्रद्धा कपूर ने निकाली ‘ईठा’ की रथ यात्रा, नौवारी साड़ी में छा गईं एक्ट्रेस, ट्रेलर लॉन्च से सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top