Image

जंग के बाद US में हथियार खत्म होने दावे पर बोले ट्रंप – ‘कायर और गद्दार कहेंगे कि…’


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • ईरानी राष्ट्रपति की न्यूयॉर्क यात्रा से ठीक पहले ट्रंप ने बयान दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिम एशिया में ईरान के साथ जारी संघर्ष और तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईरान संघर्ष के दौरान अमेरिका के पास गोला-बारूद और हथियारों की कमी को लेकर लगाए जा रहे अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास गोला-बारूद और हथियारों की कोई कमी नहीं है. हम अपने देश में हथियारों के भंडार को लगातार बढ़ा रहे हैं.

पिछले करीब सात महीनों से पश्चिमी एशिया में अमेरिका और ईरान की बीच तनाव बरकरार है. इस बीच जब अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति में कमी की अटकलें सामने लगीं, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (22 सितंबर, 2026) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.

ट्रूथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने अटकलों को किया खारिज

पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने हथियारों की कमी की आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया और कहा, ‘कायर और देशद्रोही यह कहना पसंद करेंगे कि अमेरिका के पास गोला-बारूद और हथियारों की कमी हो रही है, लेकिन यह सच नहीं है.’

उन्होंने कहा, ‘हमारे पास जितने हथियार हैं, उनका हम कभी पूरी तरह से इस्तेमाल करने की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं और अब हम अपने हथियार भंडार को उस लेवल तक बढ़ा रहे हैं, जैसा पहले कभी भी देखा नहीं गया था.’ 

पेजेश्कियान की न्यूयॉर्क यात्रा से पहले ट्रंप ने दिया बयान

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से अमेरिकी हथियार भंडार को लेकर यह बयान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के नेतृत्व वाले ईरानी प्रतिनिधिमंडल के न्यूयॉर्क दौरे से पहले दी गई है. दरअसल, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क के दौरे पर जाने वाले हैं. जिनकी यात्रा को लेकर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के विदेश विभाग ने उन्हें वीजा देने की मंजूरी भी दे दी है. वहीं, UNGA के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ईरानी समकक्ष से मुलाकात करने को लेकर संकेत भी दिए हैं. 

यह भी पढ़ेंः ग्रीनलैंड पर होगा US का कब्जा! डेनमार्क संग डील करेंगे डोनाल्ड ट्रंप



Source link

Related Posts

पानी की किल्लत और थकाऊ ड्यूटी, अमेरिकी युद्धपोत पर 8 सैनिकों का सुसाइड अटेम्प्ट

अमेरिकी नौसेना (US Navy) के युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन (USS Abraham Lincoln) पर तैनात 8 अमेरिकी नौसैनिकों ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Explained: डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की ‘महामुलाकात’, जानिए 3 दिवसीय दौरे का मुख्य एजेंडा और शेड्यूल

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने अमेरिकी समकक्षी डोनाल्ड ट्रंप के साथ तीन दिवसीय उच्चस्तरीय द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप-शी जिनपिंग की मुलाकात, स्टेट डिनर, द्विपक्षीय बैठक, जानें कब क्या होगा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मेजबानी करेंगे. शी जिनपिंग और उनकी पत्नी…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

जिनपिंग के US पहुंचते ही ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा तोहफा, किस मसले पर बनी बात?

अमेरिका ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिका पहुंचते ही चीन को गुड न्यूज दे दी है. यूएस राष्ट्रपति…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top