• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
Image

‘ईठा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू


बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. फिल्म की पहली झलक आने के बाद से ही उनके फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. अब मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. इस मौके पर श्रद्धा कपूर भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं.

‘ईठा’ ट्रेलर लॉन्च के दौरान रोने लगीं श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का ट्रेलर शुक्रवार, 30 अक्टूर को लॉन्च किया गया. इस मौके पर श्रद्धा सज-धजकर पहुंची थीं. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक्ट्रेस बेहद भावुक नजर आ रही हैं. इवेंट में एक मौके पर उनकी आंखों में आंसू देखे गए. कुछ बोलते-बोलते अचानक से उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.

श्रद्धा बोलीं- नानी को मुझ पर गर्व होगा

ईठा में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए श्रद्धा ने अपनी नानी का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘मेरे दिमाग और दिल में जो में पहला खयाल आया वो ये था कि मेरी नानी को बहुत गर्व होगा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा हूं. जिस तरह की वो स्त्री थी, उन्होंने भी अपनी लाइफ में बहुत संघर्ष देखा है. मुझे पता है कि वो इस वक्त काफी गर्व कर रही होगी.’

नौवारी साड़ी, हाथों में घुंघरू, नाक में नथ

ट्रेलर लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर नौवारी साड़ी पहनकर शामिल हुईं. उन्होंने इवेंट में दमदार एंट्री ली. ट्रेलर लॉन्च इवेंट से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने नाक में नथ पहन रखी थी और हाथों में घुंघरू ले रखे थे. तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘आज ट्रेलर नहीं आ रहा है, ईठा आ रही है ईठा.’ 

ईठा में इस दमदार किरदार में हैं श्रद्धा कपूर

ईठा में श्रद्धा कपूर ने महाराष्ट्र की पॉपुलर लावणी और तमाशा लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाया है. ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. इसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. लक्ष्मण उतेकर के डायरेक्शन में बनी ईठा में नाना पाटेकर, रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव, उल्का गुप्ता, अनंत जोशी और मुहम्मद जीशान अयूब जैसे कलाकार भी हैं. ये फिल्म थिएटर्स में 4 दिसंबर को रिलीज होगी.





Source link

Related Posts

रिलीज से दो महीने पहले ‘किंग’ का जलवा, सड़कों पर लगे शाहरुख खान के कटआउट्स!

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस के बीच अभी से जबरदस्त उत्साह…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां

अपकमिंग फीमेल लीड फिल्मों में रश्मिका मंदाना और नयनतारा से श्रद्धा कपूर, तृप्ति डिमरी और अनीत पड्डा तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

गजेंद्र चौहान ने नसीरुद्दीन शाह को दिया चैलेंज, बोले- चुनाव लड़िए, आपके खिलाफ लड़कर आपको हराऊंगा

हाल ही में एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने बीजेपी की आलोचना करते हुए एक वीडियो साझा किया था, जिसमें…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म सिनेमाघरों…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top