• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मिर्जापुर’ के गाने ‘सांसों की माला’ का वीडियो आउट, बीना भाभी-बिरजू लोहार की छाई केमिस्ट्री
Image

‘मिर्जापुर’ के गाने ‘सांसों की माला’ का वीडियो आउट, बीना भाभी-बिरजू लोहार की छाई केमिस्ट्री


फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में हैं. पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदाई कमाई कर रही है. इसका थिएट्रिकल रन जारी है. बॉक्स ऑफिसर पर शानदार परफॉर्मेंस करने के बीच अब मेकर्स ने मच अवेटेड ‘सांसों की माला’ का म्यूजिक वीडियो रिलीज कर दिया  है.

‘सांसों की माला’ म्यूजिक वीडियो हुआ आउट
गाने में मिर्जाापुर की जोड़ियों को दिखाया गया है. वहीं एक्ट्रेस रसिका दुग्गल और मोहित मलिक की अनोखी केमिस्ट्री दिल छू रही है.  गाने के बोल बेहद पावरफुल हैं, लेकिन ये विजुअल्स के साथ फिल्म में मौजूद भावनाओं को खूबसूरती से पेश भी करते हैं. गाने को मधुर शर्मा ने गाया है, जबकि वैभव पानी ने म्यूजिक को प्रोड्यूस किया है. गाने के बोल और म्यूजिक नुसरत फतेह अली खान के हैं. ये गाना पहले ही म्यूजिक चार्ट्स पर राज कर रहा है, और अब इसका सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला म्यूजिक वीडियो भी आ चुका है.

वीडियो शेयर करते हुए, मेकर्स ने लिखा है, ‘लव ही तो है, लाइफटाइम थोड़ी रहता है. सांसों की माला – म्यूजिक वीडियो आउट नाउ!’

ये भी पढ़ेंः OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही फिल्म
बता दें, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई करने का माइलस्टोन पार करते हुए, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतिहास रच रही है. इस तरह से ये फिल्म इस साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनते हुए ओवरसीज में, एक ओटीटी-ओरिजिनेटेड फ्रैंचाइजी के रूप में एक शानदार थिएट्रिकल रिलीज बनकर उभरी है.

फिल्म में इस बार अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्डा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान जैसे जाने माने चेहरे नजर आने वाले हैं. 

अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है और फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं, फिल्म के कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने को-प्रोड्यूसर किया है. 

ये भी पढ़ेंः ​’मैं 32 साल की नहीं हूं…’ ट्रोलर्स पर भड़कीं एक्ट्रेस वैष्णवी चैतन्य, असली उम्र साबित करने के लिए दिखाना पड़ा ID प्रूफ





Source link

Related Posts

पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल, फिर सिनेमा की दिग्गज बनीं दुर्गा खोटे

दुर्गा खोटे का नाम भारतीय सिनेमा के उस दौर से जुड़ा है, जब महिलाओं का फिल्मों में काम…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘सर, क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?’ इंटीमेट सीन से पहले एक्ट्रेस के सवाल पर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज इस साल की शुरुआत में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की सुनामी, ‘धुरंधर’ सहित 7 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

‘हनुमान अंश’फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म की कमाई इतनी बंपर हो रही है…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बीच गणपति के दर्शन करने पहुंचे जितेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र हाल ही में गणपति दर्शन के लिए पुणे गए और वहां उन्होंने बप्पा…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top