Image

बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, रजिस्ट्रेशन आज से शुरू


बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा, TRE 4.0 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है. इस बड़े भर्ती अभियान के जरिए बिहार शिक्षा विभाग में कुल 32,388 स्कूल शिक्षक पदों को भरा जाएगा. 

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क को काफी कम रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकें. आयोग के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को सिर्फ 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. इस फीस का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है. ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले ही फीस का भुगतान करना अनिवार्य है.

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

BPSC TRE 4.0 के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया को बहुत सरल रखा गया है.  सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए. वहां होमपेज पर दिखाई दे रहे TRE 4.0 के लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद मांगी गई बुनियादी जानकारियां दर्ज करके अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें. 

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने अकाउंट में लॉग-इन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को सही-सही भरें. अपने जरूरी सर्टिफिकेट और दस्तावेजों को स्कैन करके वेबसाइट पर अपलोड करें, साथ हीं, 29 सितंबर तक अपनी आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान जरूर कर दें. 

यह भी पढ़ें: 15 बार फेल, नेवी में 15 साल नौकरी, फिर मयंक ने ऐसे क्रैक किया UPSC CAPF

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

लिखित परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को इसके पैटर्न की पूरी जानकारी होना बेहद जरूरी है. इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह पूरी परीक्षा 150 अंकों की होगी. यानी हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 1 अंक दिया जाएगा. पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा. इस परीक्षा में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग का नियम लागू रहेगा.

यह भी पढ़ें: DUSU चुनाव जीतने वाले यश डबास के पास कितनी पावर, कौन-कौन से काम करा सकते हैं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP Atal School Admission 2027: यूपी के अटल स्कूलों में कक्षा 6 और 9 के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

UP Atal School Admission 2027: उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

CBSE New Copy Checking Rules: अब रटने से नहीं आएंगे नंबर, CBSE बदलने जा रहा कॉपी चेक करने का तरीका

CBSE New Copy Checking Rules: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

MPPSC Exam Calendar 2027: MPPSC का 2027 एग्जाम कैलेंडर जारी, 24 जनवरी को होगी पहली प्रारंभिक परीक्षा

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए संभावित भर्ती परीक्षाओं…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Most Expensive School in Pakistan: पाकिस्तान का सबसे महंगा स्कूल कौन सा, कितनी है वहां की फीस?

Most Expensive School in Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भले ही चुनौतियों से गुजर रही हो, लेकिन वहां…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top