• Home
  • खेल समाचार
  • Asian Games 2026 Day 4: हॉकी में टीम इंडिया की बड़ी जीत, श्रीलंका को 16-1 से चटाई धूल
Image

Asian Games 2026 Day 4: हॉकी में टीम इंडिया की बड़ी जीत, श्रीलंका को 16-1 से चटाई धूल


एशियन गेम्स 2026 में आज 22 सितंबर को भारत अपना पहला गोल्ड जीता. भारतीय महिला क्रिकेट टीम फाइनल में श्रीलंका को हराकर कमाल किया. इस मैच में बारिश की संभावना थी. लेकिन मैच पूरा 20-20 ओवर का देखने को मिला. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. जवाब में श्रीलंका 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने 147 रन से जीत दर्ज की.

22 सितंबर को भारत के मैचों के नतीजे

टेबल टेनिस- भारतीय महिला टीमने राउंड ऑफ 16 में थाईलैंड को 3-2 से हराया.

स्विमिंग- आकाश मणि, ऋषभ दास, धनुष सुरेश और बेनेडिक्शन बेनिस्टन की भारतीय चौकड़ी ने पुरुषों की 4×100 मीटर मेडले रिले हीट्स के फाइनल में जगह बनाई.

सेपकटकराव: रेगु ग्रुप B में मलेशिया ने भारतीय पुरुष टीम को 3-0 से हराया.

शूटिंग: पार्थ माने और एलावेनिल वलारिवन की जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के गोल्ड मेडल मैच में चौथे स्थान पर रही. ये जोड़ी मेडल से चूक गई.

कबड्डी: पुरुषों के ग्रुप A में भारत ने दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराया.

सॉफ्ट टेनिस: पुरुषों के सिंगल्स ग्रुप D में भारत ने पाकिस्तान को हराया. जय मीना ने हुसैन अराइन के खिलाफ 4-0 से जीत दर्ज की.

सॉफ्ट टेनिस: महिलाओं के सिंगल्स ग्रुप D में थाईलैंड की अलीशा ज़िग्लर ने आध्या तिवारी को 4-1 से हराया.

कराटे: पुरुषों के 84 किग्रा कुमिते सेमीफाइनल में चेतन भट्ट फाइनल में जगह बनाने से चूक गए.

कराटे- इंडोनेशिया की कोक इस्तरी अगुंग सनिस्ट्यारानी ने महिलाओं की कुमाइट 55 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 16 में अलीशा चौधरी को 6-1 से हराया.

एशियन गेम्स मेडल टैली में कहां है भारत?

सोमवार तक हुए मुकाबलों के बाद भारत एशियन गेम्स 2026 के मेडल टैली में 12वें स्थान पर रहा. भारत के लिए अभी तक एक गोल्ड नहीं आया, भारत के नाम 4 रजत पर 2 कांस्य पदक है. टॉप पर चीन काबिज है, जिनके नाम 23 गोल्ड समेत 38 मेडल हो चुके हैं. जापान 8 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर है. मेजबान देश ने 12 सिल्वर और 12 कांस्य के साथ कुल 32 पदक जीत लिए हैं.



Source link

Related Posts

ऋषभ पंत को मिली सुनील गावस्कर से रिस्पेक्ट, इस अंदाज में किया सैल्यूट; देखें वीडियो

वेलिंगटन टेस्ट पर भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. अब नजरें पांचवें और अंतिम दिन…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top