कहते हैं एक पिता अपने बच्चे की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, लेकिन इस कलयुगी दुनिया में एक ऐसा पिता भी है जिसने अपने 9 महीने के मासूम स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया. ये मामला मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर का है. यहां एक पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही 9 महीने के मासूम बच्चे को स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया.
इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पिता की पहचान जाफर शेख (23 वर्ष) के रूप में हुई है.
येवला: लव मैरिज का गुस्सा, दोनों पक्षों में मारपीट, 7 से 8 लोग घायल
कबकी है घटना?
पुलिस के मुताबिक, रविवार (25 अक्टूबर) रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर आरोपी की 22 वर्षीय पत्नी आरती जाफर शेख अपने 9 महीने के बच्चे के साथ घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित स्काईवॉक पर मौजूद थीं. इसी दौरान जाफर शेख वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर जाफर शेख ने बच्चे को जान से मारने के इरादे से स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया.
बच्चे की हालत गंभीर, पिता गिरफ्तार
इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे स्थानीय लोगों की मदद से आरती तुरंत राजावाडी अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए सायन अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरती की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.














