• Home
  • ताजा खबरें
  • मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक
Image

मुंबई: पत्नी से हुआ विवाद तो पिता ने स्काईवॉक से बच्चे को फेंका नीचे, हालत नाजुक


कहते हैं एक पिता अपने बच्चे की हिफाजत के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, लेकिन इस कलयुगी दुनिया में एक ऐसा पिता भी है जिसने अपने 9 महीने के मासूम स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया.  ये मामला मुंबई के घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर का है. यहां एक पिता ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही 9 महीने के मासूम बच्चे को स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया.

इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी पिता की पहचान जाफर शेख (23 वर्ष) के रूप में हुई है. 

येवला: लव मैरिज का गुस्सा, दोनों पक्षों में मारपीट, 7 से 8 लोग घायल

कबकी है घटना?

पुलिस के मुताबिक, रविवार (25 अक्टूबर) रात करीब 8 बजकर 10 मिनट पर आरोपी की 22 वर्षीय पत्नी आरती जाफर शेख अपने 9 महीने के बच्चे के साथ घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित स्काईवॉक पर मौजूद थीं. इसी दौरान जाफर शेख वहां पहुंचा और दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज के बाद गुस्से में आकर जाफर शेख ने बच्चे को जान से मारने के इरादे से स्काईवॉक से नीचे फेंक दिया.

बच्चे की हालत गंभीर, पिता गिरफ्तार

इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे स्थानीय लोगों की मदद से आरती तुरंत राजावाडी अस्पताल ले गई, लेकिन उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए सायन अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरती की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र में बस और बाइक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

 



Source link

Related Posts

‘बीजेपी संविधान कुचल रही’, महबूबा मुफ्ती का केंद्र पर हमला

जम्मू-कश्मीर में 26 अक्टूबर को मनाया जाने वाला विलय दिवस पर, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप

राजस्थान की कोचिंग नगरी कोटा में दो कोचिंग स्टूडेंट्स की मौत का मामले सामने आने से एक बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

जामिया में स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर CJP के सौरव दास का बड़ा आया बयान, जानें क्या कहा?

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में करीब दो दशक बाद छात्रसंघ चुनाव कराने का ऐलान किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

लखनऊ में पार्किंग को लेकर फायरिंग, 3 लोगों की मौत; आरोपी ऋषभ गिरफ्तार

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रियाजानी इलाके में दो पक्षों के बीच विवाद हुई ताबड़तोड़ फ़ायरिंग में…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top