Image

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO के 501 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और उम्र से जुड़ी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है.

कितने पद हैं और क्या योग्यता 

इस भर्ती के जरिए कुल 501 पद भरे जाएंगे. RO के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं ARO के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर में ओ लेवल का प्रमाणपत्र या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, एआरओ पद के लिए हिंदी टाइपिंग की गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें : UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 

जान लें उम्र और फीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसारउम्र में  छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये देने होंगे. एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 65 रुपये है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये देने होंगे. 

आवेदन कैसे करें और आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां RO-ARO भर्ती का लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें. फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. वहीं, फॉर्म में गलती सुधारने और फीस से जुड़ी समस्या ठीक करने के लिए 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है. परीक्षा की तारीख और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें : यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

डिस्क्लेमर: उम्मीदवारों फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.परीक्षा की तारीख और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

IIT में सीटों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 4 साल में जुड़ी 2228 सीटें

आईआईटी में पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. दरअसल, जेईई एडवांस्ड…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

OBC क्रीमीलेयर के नियम से कौन-सी जॉब्स अटकीं, जानें कितना नुकसान?

देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा IAS समेत कई दूसरी सरकारी नौकरियों और उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

कौन हैं गुरसिमरत सिंह ढिल्लों? IPS बनने के लिए 4 बार क्रैक किया UPSC

राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी और डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने के बाद एमबीबीएस डॉक्टर बने गुरसिमरत सिंह…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

जेएनयू के पूर्व छात्र और कार्यकर्ता उमर खालिद एक बार फिर चर्चा में है. पुणे स्थित केंद्र सरकार…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top