Image

यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू


उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO के 501 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और उम्र से जुड़ी शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है.

कितने पद हैं और क्या योग्यता 

इस भर्ती के जरिए कुल 501 पद भरे जाएंगे. RO के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है. वहीं ARO के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर में ओ लेवल का प्रमाणपत्र या उसके बराबर की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, एआरओ पद के लिए हिंदी टाइपिंग की गति कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें : UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 

जान लें उम्र और फीस

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. उम्र की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसारउम्र में  छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये देने होंगे. एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 65 रुपये है, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 25 रुपये देने होंगे. 

आवेदन कैसे करें और आखिरी तारीख क्या है?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. वहां RO-ARO भर्ती का लिंक खोलें और मांगी गई जानकारी भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें. फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख लें. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 नवंबर 2026 है. वहीं, फॉर्म में गलती सुधारने और फीस से जुड़ी समस्या ठीक करने के लिए 3 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है. परीक्षा की तारीख और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें.

यह भी पढ़ें : यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 

डिस्क्लेमर: उम्मीदवारों फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शर्तों को ध्यान से पढ़ लें.परीक्षा की तारीख और भर्ती से जुड़ी दूसरी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

जामिया में 20 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का ऐलान, छात्रों ने ठुकराया प्रस्ताव 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया…

ByByPUJA KUMARI Oct 26, 2026

STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 

बिहार में होने जा रही सीटीईटी परीक्षा को लेकर आयोग ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. बिहार सेकेंडरी…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

न इंजीनियरिंग की पढ़ाई, न बड़ी लैब… इंटरनेट से सीखा और बना दी फ्लाइंग कार

उड़ने वाली कारों के बारे में हमने लंबे समय से फिल्मों और साइंस-फिक्शन की दुनिया में ही देखा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. National Testing Agency (NTA) ने JEE Main…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top