Image

वॉशिंगटन में भारतीय अधिकारियों की ट्रंप प्रशासन से सफल वार्ता


वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन में अधिकारियों की आमने सामने हुई बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के शुरुआती चरण या ‘शुरुआती पारस्परिक जीत’ के रास्ते पर चर्चा की गई है। दोनों पक्षों ने शुल्क के…

Last Updated: अप्रैल 29, 2025 | 11:01 PM IST

वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन में अधिकारियों की आमने सामने हुई बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के शुरुआती चरण या ‘शुरुआती पारस्परिक जीत’ के रास्ते पर चर्चा की गई है। दोनों पक्षों ने शुल्क के साथ-साथ गैर शुल्क मामलों पर ‘सार्थक चर्चा’ की।

मुख्य वार्ताकार और नामित वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के दल के दौरे के बाद सरकार ने बयान देकर यह जानकारी दी। इस दल ने अमेरिका के वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के साथ 23 से 25 अप्रैल तक बातचीत की है।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘दल ने साल 2025 की शरद ऋतु (सितंबर-अक्टूबर) तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की राह को लेकर चर्चा की। इसमें शुरुआती पारस्परिक जीत के अवसर भी शामिल हैं।’

साथ ही यह भी कहा गया है कि इन बैठकों के दौरान दोनों ही पक्षों ने आयातित माल पर सीमा शुल्क और गैर-शुल्क मामलों समेत व्यापक विषयों पर विचार-विमर्श किया। दोनों पक्षों ने बीटीए के पहले चरण की बातचीत इस साल शरद ऋतु तक पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई है, वहीं भारतीय अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती चरण की बातचीत 8 जुलाई तक पूरी हो जाएगी। अमेरिका द्वारा देश विशेष पर लगाए गए जवाबी शुल्क पर रोक 8 जुलाई तक के लिए है।

इस मामले के जानकार एक व्यक्ति ने कहा कि अब तक ध्यान एक ऐसे समझौते पर काम करने पर रहा है जो ‘वास्तविक धरातल पर मूर्त रूप देने योग्य’ और दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद हो, जिसमें शुल्क और व्यापक आर्थिक नीतियों के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखा गया हो।

उत्पादक क्षेत्रों के विशेषज्ञ स्तर की बातचीत ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई हैं जबकि मई के अंत से होने वाली बैठकें व्यक्तिगत स्तर पर आयोजित की जाएंगी। बयान में कहा गया है, ‘नेताओं के फरवरी 2025 के बयान के आधार पर चल रही द्विपक्षीय कवायदों के तहत सकारात्मक चर्चा हुई।



Source link

Related Posts

ट्रंप टैरिफ का भारत पर नहीं होगा ज्यादा असर, लॉन्ग टर्म में हो सकता है फायदा: RBI गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शीर्ष अधिकारियों ने मंगलवार को संसदीय समिति को डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने Golf Links में खरीदा 69 करोड़ का बंगला

दिल्ली हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कथपालिया ने दिल्ली के प्रतिष्ठित गोल्फ लिंक्स क्षेत्र में 763…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

$100 अरब क्लब में फिर शामिल हुए मुकेश अंबानी; अडानी, शांघवी, मित्तल की संपत्ति में जोरदार उछाल  %%sep%% %%enurl%% %%sep%% %%sitename%%

मार्च मध्य से विदेशी निवेश और वैश्विक व्यापार तनावों में कमी के चलते भारतीय शेयर बाजारों में…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने 2025-26 के लिए ₹355 प्रति क्विंटल FRP को दी मंजूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने मंगलवार को गन्ना किसानों…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top