• Home
  • ताजा खबरें
  • मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
Image

मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप


पंजाब स्थित मोगा के अंगदपुरा मोहल्ला इलाके में, एक दुकान के बाहर बैठे लोगों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें 4 लोग घायल हो गए और 3 की हालत गंभीर है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रही है.

उधर, इस घटना पर सियासत शुरू हो गई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस घटना पर कहा- मोगा में गोलीबारी: 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल!  स्कॉर्पियो में सवार हथियारबंद लोगों ने अंगदपुरा मोहल्ले में कई राउंड फायरिंग की, जो पंजाब में बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है.  भगवंत मान जी, ज़मीनी हकीकत को समझने के लिए आपकी सरकार को और कितनी गोलीबारी की घटनाओं का इंतज़ार है?  

बिट्टू ने लिखा कि अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं, जबकि आम नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं.  आपने ‘रंगला पंजाब’ बनाने का वादा किया था, लेकिन आज लोग अपनी जान और चारों तरफ फैली अराजकता को लेकर चिंतित हैं. क्या पंजाब में अब किसी को कानून का डर नहीं रहा? इस नाकामी के लिए कौन ज़िम्मेदार है?

फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन

मोगा फायरिंग पर क्या बोली शिअद?

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि मोगा में गोलीबारी, 3 लोग गंभीर रूप से घायल! स्कॉर्पियो SUV में सवार बदमाशों ने अंगदपुरा मोहल्ले में अंधाधुंध फायरिंग की! ‘गुरु द्रोही’ भगवंत मान, ज़रा एक दिन तो बता दीजिए जब पंजाब में गोलियां न चली हों!

मजीठिया ने लिखा- आपने पंजाब की हर गली में बदमाशों को पनपने दिया है, हर चौराहे पर गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं. क्या यही वह ‘रंगला पंजाब’ है जिसका वादा आपने पंजाब की जनता से किया था? पंजाब में कानून का राज कहां है?

गौरतलब है कि बीते कुछ हफ्तों में पंजाब में गोलीबारी की कई और घटनाएं सामने आ चुकीं हैं.



Source link

Related Posts

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’

पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘कांग्रेस की राजनीति अब…’, PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top