• Home
  • ताजा खबरें
  • महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
Image

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार


कोल्हापुर जिले के पन्हाला तहसील में स्थित सातवे गांव से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक 19 वर्षीय भतीजे ने अपने ही चचेरे चाचा के घर से 15 तोले सोने के जेवरात चुरा लिए.

इसके बाद चोरी के पैसों से नई ‘महिंद्रा थार’ गाड़ी खरीदी और विडंबना देखिए कि उसी गाड़ी की पूजा के लिए उसने अपने पीड़ित चाचा को ही न्योता दे दिया. कोडोली पुलिस ने आरोपी भतीजे और जेवरात खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने दी पूरे मामले की जानकारी 

पुलिस ने बताया कि सातवे गांव में रहने वाले 19 वर्षीय समर पोपट चव्हाण के पड़ोस में ही उसके चचेरे चाचा उमेश मारुती चव्हाण का घर है. लगभग एक महीने पहले समर ने मौका पाकर चाचा उमेश के घर से 15 तोले सोने के गहने चुरा लिए.

इसके बाद उसने गांव के ही एक सुनार संग्राम बाबासो मोरे के जरिए इन गहनों को 10 लाख रुपये में बेच दिया. गहने बेचकर मिले 10 लाख रुपये से समर ने सीधे एक नई महिंद्रा थार गाड़ी खरीद ली.

पूजा के दौरान खुला चोरी का राज

गाड़ी घर लाने के बाद समर ने अपने उसी चाचा उमेश चव्हाण को गाड़ी की पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया. पूजा में जाने की तैयारी करते वक्त जब उमेश चव्हाण ने पहनने के लिए अपने जेवरात तलाशे, तो वे अलमारी से गायब थे.

हैरानी की बात यह थी कि पास में ही रखे दादी के जेवरात पूरी तरह सुरक्षित थे, केवल उमेश चव्हाण और उनकी पत्नी के जेवर ही गायब हुए थे. इसी बात से परिवार को पक्का शक हो गया कि यह चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के ही किसी करीबी ने की है.

पुलिस जांच में कबूला जुर्म

गहने गायब मिलने के बाद उमेश चव्हाण ने कोडोली पुलिस थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो समर चव्हाण द्वारा अचानक महंगी गाड़ी खरीदने और उसके पास अचानक आए रुपयों पर संदेह गहरा गया.

सख्ती से पूछताछ करने पर समर टूट गया और उसने अपने चाचा के घर चोरी करने की बात कबूल कर ली. इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समर चव्हाण और चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार संग्राम मोरे दोनों को हिरासत में ले लिया.

यह कार्रवाई प्रशिक्षार्थी पुलिस उपाधीक्षक (DySP) श्रीकांत ठिकणे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार युवराज पाटील, बाबासो कीटे, पुलिस कॉन्स्टेबल महेश कदम, अमोल चव्हाण और महेश शिंदे की टीम ने पूरी की. चाचा के घर चोरी कर उसी को पूजा में बुलाने की इस अजीबोगरीब करतूत के बाद पूरे सातवे क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.

‘PoK के लोग भी भारत में…’, फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस



Source link

Related Posts

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- ‘पार्टी का नाम रख लें AI-वादी’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, ‘राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि…’

पीएम मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर सियासी बवाल खड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘कांग्रेस की राजनीति अब…’, PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उस समय…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR

दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top