Image

‘हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा…’, डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा


बराक ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में क्रूरता और भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी आलोचना की. पूर्व राष्ट्रपति ने मिडवेस्ट के 2 राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए ट्रंप को घेरा. शनिवार को ओहियो में मध्यावधि चुनाव प्रचार रैली के दौरान ओबामा ने ट्रंप की तीखी आलोचना की. 

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लीवलैंड में 65 वर्षीय डेमोक्रेट ओबामा ने कहा, “मौजूदा राष्ट्रपति ने कई गलत फैसले लिए हैं.” उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए आगे कहा, “सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने एक ऐसा अनावश्यक युद्ध शुरू करने का फैसला किया, जिसकी किसी को जरूरत नहीं थी.” ओबामा ने ओहियो के लोगों से रिपब्लिकन प्रशासन के खिलाफ वोट करने की अपील करते हुए कहा, “दो साल की अफरा-तफरी, क्रूरता, भ्रष्टाचार और अयोग्यता के बाद अब आपके पास यह कहने का मौका है कि अब बहुत हो गया.”

मिशिगन में रैली के दौरान साधा निशाना
ओबामा ने शनिवार शाम को मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद और डेमोक्रेटिक पार्टी की गवर्नर पद की उम्मीदवार जोसलिन बेन्सन के लिए प्रचार किया. डेट्रॉइट की एक रैली में उन्होंने 3 नवंबर के मतदान को एक सर्किट ब्रेकर के रूप में पेश किया, जो ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल की कुछ बेवकूफियों पर लगाम लगाने का काम करेगा. ओबामा ने कहा, “हमने पहले कभी किसी ऐसे राष्ट्रपति को नहीं देखा, जो जनता के पैसे से इस तरह खुलेआम धांधली या हेराफेरी करता हो.”

ईरान युद्ध को लेकर क्या बोले ट्रंप
ओबामा ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी का मतलब मानो भ्रष्ट सरकार, अयोग्य सरकार या फिर कोई सरकार न होना हो गया है. ओबामा ने ईरान के खिलाफ ट्रंप प्रशासन के जीत के दावों का मजाक उड़ाया. उन्होंने तर्क दिया कि इस युद्ध ने ईरान को और अधिक आर्थिक ताकत दे दी है, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमले की उसकी धमकियों ने तेल एक्सपोर्ट्स को बेचैन कर दिया है.

ओबामा ने कहा, “अब होर्मुज पर ईरान का एक तरह से वीटो पावर हो गया है, जहां से दुनिया भर में जाने वाला तेल गुजरता है.” पूर्व राष्ट्रपति ने ओहियो के गवर्नर चुनाव में हाल ही में हुए विवाद पर भी बात की, जहां रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने डेमोक्रेट एमी एक्टन के खिलाफ तीखे हमले वाला विज्ञापन जारी किया था.

ये भी पढ़ें

भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा



Source link

Related Posts

‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

फ्रांस भर में बड़े स्तर पर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान लगभग 4…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘ऐसे लोगों को आने दिया जो…’, फ्रांस प्रोटेस्ट पर ये क्या बोल गए डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि फ्रांस जल रहा है क्योंकि उसने अपनी सीमाएं ऐसे…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top