• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ
Image

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दूसरे शनिवार को मिली 66 परसेंट ग्रोथ


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. हर दिन फिल्म नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. दसवें दिन भी फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा. आइए नजर डालते हैं फिल्म के 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.  

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 24.15 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 11,591 शोज मिले और 35.8 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

  • फिल्म ने तमिल भाषा में 16.25 करोड़ कमाए. फिल्म को 46.2 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली और 5,545 शोज मिले.
  • फिल्म ने तेलुगू भाषा में 4.40 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 38.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 1,835 शोज मिले.
  • फिल्म ने हिंदी भाषा में 2.90 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 20 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 4,008 शोज मिले.
  • कन्नड़ भाषा में फिल्म ने 60 लाख कमाए. फिल्म को 41 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली और 203 शोज मिले.

इसी के साथ फिल्म ने 373.00 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने तमिल में 262.05 करोड़, तेलुगू में 70.75 करोड़, हिंदी में 35.30 करोड़ और कन्नड़ में 4.90 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ग्रॉस 436.80 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज मार्केट में 10वें दिन फिल्म ने 10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने 229.50 करोड़ का टोटल ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है. दुनियाभर में फिल्म ने 666.30 करोड़ का बिजनेस किया.

फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने 59.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47.25 करोड़ रहा. चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ का कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़ कमाए. छठे दिन 46.80 करोड़ कलेक्शन रहा. सातवें दिन फिल्म ने 28.15 करोड़ और आठवें दिन 17.15 करोड़ कमाए. पहले हफ्ते में फिल्म ने 334.35 करोड़ का बिजनेस किया. नौंवे दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ का कलेक्शन किया.

बता दें कि फिल्म को नेलसन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा मिरना मेनन, मोहनलाल, शिवा राजकुमार, योगी बाबू, विद्या बालन, रम्या कृष्णन, विनायकन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.



Source link

Related Posts

जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम

टीवी और बॉलीवुड के शानदार एक्टर रहे सतीश शाह की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है. अभिनेता ने अपने…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

जब लुट गया था गोविंदा के घर का सारा सामान, मां ने मुंडवा लिया था सिर, ऐसे हो गए थे हालात

एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं. गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘आज मेरा दिल टूट गया…’, बीच परफॉर्मेंस बंद किया शिल्पा राव का माइक, शेयर किया इमोशनल नोट

मशहूर सिंगर शिल्पा राव अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

उर्मिला मातोंडकर, शिल्पा शेट्टी से लेकर मृणाल ठाकुर तक, दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाओं का जलवा

ITRH की दिवाली पार्टी में 52 साल की उर्मिला मातोंडकर ने अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब जलवा बिखेरा.…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top