• Home
  • खेल समाचार
  • हारते-हारते बची टीम इंडिया, ब्लॉकबस्टर मैच में जापान को 2 रन से हराया
Image

हारते-हारते बची टीम इंडिया, ब्लॉकबस्टर मैच में जापान को 2 रन से हराया


जापान क्रिकेट टीम ने भारत को चौंका दिया, बारिश से प्रभावित इस मैच में अंतिम गेंद तक मेजबान टीम के पास जीतने के मौका था. आखरी ओवर अक्षर पटेल ने डाला, जिसमें उन्हें 8 रन डिफेंड करने थे. भारत ने इस रोमांचक मुकाबले को 2 रन से जीत लिया. श्रेयस अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 12 गेंदों में 16 रन बनाए थे.

बारिश और गीले मैदान के कारण ये मैच देरी से शुरू हुआ था. उम्मीद कम थी कि ये मैच हो भी पाएगा, हालांकि मैच हुआ जिसे 5-5 ओवर का तय किया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 32 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए, जिससे उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9, ईशान किशन ने 6 गेंदों में 3, तिलक वर्मा ने 1 रन बनाया.

हारते-हारते बची टीम इंडिया

पहले तो जापान ने भारत को 5 ओवरों में 32 के स्कोर पर रोक दिया, इसके बाद मेजबान टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के बेहद करीब पहुंच गई थी. जापान के कप्तान केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

3 ओवरों में जापान ने 18 रन बना लिए थे, अब 12 गेंदों में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे. वशिंगटन सुंदर ने चौथा ओवर डाला, जिसमें उन्होंने 7 रन दिए और कप्तान के रूप में अहम विकेट चटकाया. अब आखिरी ओवर में जापान को 8 रन जीत के लिए चाहिए थे.

आखिरी ओवर अक्षर पटेल ने डाला, जिसमें उन्हें 8 रन डिफेंड करने थे. पहली गेंद डॉट और दूसरी गेंद पर 1 रन के बाद तीसरी गेंद वाइड हो गई. अब 4 गेंद में 6 रन चाहिए थे. डॉट और फिर अगली गेंदों पर 2 रन आए. अंतिम गेंद पर 4 रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन इसमें भी सिंगल और इस तरह भारत ने इस रोमांचक मुकाबले को 2 रन से जीत लिया.

यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

 



Source link

Related Posts

एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल महिला क्रिकेट टीम ने दिला दिया है. हरमनप्रीत कौर…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज

एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने बल्ले से ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे महिला…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ का हुए शिकार

जापान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी,…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार (22 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top