• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- ‘नीरज कुमार का विरोध…’
Image

अनंत सिंह को क्यों निकाला पार्टी से बाहर? JDU बोली- ‘नीरज कुमार का विरोध…’


जनता दल युनाईटेड (जेडीयू) ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पूर्व विधायक पत्नी नीलम सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है. पार्टी इसके पीछे की वजह भी बताई है. पार्टी प्रवक्ता चंदन सिंह ने मामले पर टिप्पणी की है.

चंदन सिंह ने बताया, “जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार थे. नीरज कुमार का विरोध मतलब नीतीश कुमार और निशांत कुमार का विरोध है. लगातार अनंत सिंह पार्टी विरोधी गतिविधि कर रहे थे, जिसकी वजह से उनको और उनकी पत्नी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया.”

एमएलसी चुनाव में किया था जनसुराज प्रत्याशी का समर्थन

बता दें कि अनंत सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार शुरू करके जेडीयू के खिलाफ कथित तौर पर बगावत का रुख अपना लिया था. उन्होंने अनुज सिंह का समर्थन और उनके पक्ष में प्रचार करके विधान परिषद चुनाव में जेडीयू के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार को ‘हराने’ का संकल्प लिया था.

जेडीयू ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश भी की. अगर ये सिफारिश मंजूर होती है तो उनकी विधायकी जा सकती है और मोकामा में विधानसभा चुनाव फिर से हो सकते हैं.

पार्टी अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

जनता दल (यूनाइटेड) ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर शनिवार को मोकामा के विधायक अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है.  

इसमें कहा गया है कि पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने, शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने और हाल में हुए विधान परिषद चुनाव में प्रतिद्वंद्वी दल के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने के आरोपों में अनंत सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है.

अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन



Source link

Related Posts

‘उन्हें तुरंत पाकिस्तान…’, फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमें बचा रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘जब बीकानेर हाउस ने…’, रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाद्रा की प्रदर्शनी से कई तस्वीरें हटाए जाने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

हिमाचल को केंद्र की सौगात, छह मेडिकल कॉलेजों में 320 नई PG सीटों को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी

मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में इंदौर से 22 साल के इंजीनियर को हिरासत में लिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top