• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘इमरान खान का फैसला था…’, Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- ‘हमने नाइंसाफी की’
Image

‘इमरान खान का फैसला था…’, Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- ‘हमने नाइंसाफी की’


बॉलीवुड एक्टर इमरान खान सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद से ही चर्चा में हैं. ऐसे में अब उनकी एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने तलाक पर चुप्पी तोड़ी है. इमरान और अवंतिका अपने रिश्ते को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहे हैं. ऐसे में अब उन्होंने खुलासा किया वो कभी भी रिश्ता खत्म नहीं करना चाहती थीं बल्कि इसे इमरान ने खत्म करने का फैसला किया है. 

दरअसल, इमरान खान की एक्स वाइफ अवंतिका मलिक ने हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और कहा कि दोनों ने ही अपने साथ नाइंसाफी की है. 

इमरान की अवंतिका से मुलाकात और शादी

अवंतिका मलिक बताती हैं कि जब वो इमरान खान से मिलीं तो उनकी उम्र 19 साल थी. दोनों ने साल 2011 में शादी की और इसके बाद उनकी बेटी इमारा का जन्म हुआ था. सोहा अली खान से बातचीत में अवंतिका से तलाक को लेकर पूछा गया कि किसने पहली बार अलग होने के बारे में बात की? तो इस पर उन्होंने फट से इमरान का नाम लिया.

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

अवंतिका ने कहा, ‘वो इमरान खान थे. मैंने तो कभी अलग होने के बारे में सोचा नहीं. शायद ऐसा ना करने में नुकसान मेरा ही होता लेकिन फिर भी मैंने ऐसा कभी नहीं करती. यह उनका ही फैसला था.’ एक्टर की एक्स वाइफ ने अलग होने के दर्द के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब हमने अलग होने का फैसला किया तो ये किसी मौत से कम नहीं था. ये एक रिश्ते का अंत था.’

इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की

क्यों हुआ अवंतिका और इमरान का तलाक?

इसके साथ ही अवंतिका मलिक आगे बताती हैं, ’18 सालों में आप आगे बढ़ते हैं और अलग-अलग लोगों से मिलते हैं तो मैच्योर हो जाते हैं.’ 19 साल की उम्र में रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए कहा, ‘इतनी कम उम्र में आपको एहसास भी नही होता है कि ये आपकी अपनी जिम्मेदारी है. ऐसा लगता है ओह ये इंसान मेरे सामने है और मेरी खुशी और संतुष्टि वही जिम्मेदार है. आपको इस दौरान एहसास नहीं होता है कि सालों बाद आप रिश्ते को नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि आपकी उससे अवास्तविक उम्मीदें होती हैं.’ 

अवंतिका ने शादी टूटने की वजह के बारे में बताया कि उनके रिश्ते में कुछ ऐसा नहीं हुआ, जिसकी वजह से तलाक लिया. वो कहती हैं कि उनको लगता है कि दोनों ने ही एक-दूसरे के साथ नाइंसाफी की. उन्होंने कहा, ‘इमरान और मैं 18 सालों से साथ थे और बहुत कम उम्र से एक-दूसरे के साथ रहे. हमने अपने 20s और 30s की शुरुआत में बहुत कुछ देखा और सहा. तो जाहिर है कि इस दौरान कहीं ना कहीं हमने एक-दूसरे के साथ शायद कुछ गलत किया. इसलिए मैं ये नहीं कह सकती कि कोई एक बहुत बड़ी घटना हुई थी. मुझे लगता है कि सालों के दौरान छोटी-छोटी बातें होती हैं.’

शादी को बचाना चाहता था एक्स कपल

वहीं, अवंतिका ने आगे बताया कि एक्स कपल अपनी शादी को बचाना चाहता था. वो कहती हैं, ‘हमने सब कुछ दिया. जब नौबत यहां तक आ गई थी कि क्या हम इसे और आगे कर सकते हैं? तब भी हमारा यही सोचना होता था कि चलो और ज्यादा मेहनत करते हैं.’

अवंतिका कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि हमने 18 साल तक ऐसा किया. बचपन से लेकर शोहरत, असफलता, सफलता और ना जानें क्या-क्या. हम ऐसे दौर से गुजरे हैं. सच कहूं तो, मुझे हम दोनों पर काफी गर्व है. हमारा रिश्ता जिस तरह से खत्म हुआ, उससे मुझे थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन मुझे लगता है कि अगर आप 18 साल तक अपना सबसे अच्छा दे सकें और एक तरह से परिवार बना सकें, तो ये एक सफलता ही है.’

गौरतलब है कि इमरान और अवंतिका साथ में मिलकर बेटी इमारा की परवरिश करते हैं. फिलहाल इमरान विदेशी गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन को डेट कर रहे हैं.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म

अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3 द कनक्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. इसने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कैलाश खेर राजस्थान की डिप्टी सीएम को सिखा चुके हैं संगीत, यादें हुईं ताजा

‘सवाई जयपुर अवॉर्ड्स 2026’ में मशहूर सिंगर कैलाश खेर को सम्मानित किया गया. इस समारोह का आयोजन जयपुर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

‘औरत अपने अंदर की ताकत से अनजान…’, ‘प्रताप’ में पूनम बनकर याद दिलाएंगी ईशा देओल

धर्मेंद्र देओल और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल फिल्म ‘प्रताप’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- ‘आप गुंडे नहीं हो…’

दलेर मेहंदी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी में लाइव परफॉर्मेंस…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top