• Home
  • ताजा खबरें
  • महोबा: फसल बर्बाद हुई तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी
Image

महोबा: फसल बर्बाद हुई तो किसान ने उठाया खौफनाक कदम, लगाई फांसी


महोबा जिले के महुआ गांव में फसल बर्बादी और कर्ज से परेशान 70 वर्षीय किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसान गौरीशंकर अहिरवार के पास करीब ढाई बीघा जमीन थी और उन्होंने लगभग 12 बीघा जमीन बलकट पर लेकर खेती की थी. अतिवृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद उन पर बैंक और साहूकारों का करीब ढाई लाख रुपये कर्ज बताया जा रहा है.

महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के महुआ गांव में फसल बर्बादी और कर्ज से परेशान 70 वर्षीय किसान गौरीशंकर अहिरवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसान की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों के मुताबिक गौरीशंकर के पास करीब ढाई बीघा जमीन थी, जबकि उन्होंने लगभग 12 बीघा जमीन बलकट पर लेकर खेती की थी. इस वर्ष अतिवृष्टि के चलते उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई.

इमरान मसूद के बयान पर शिवपाल यादव बोले, ‘जो नीचे के लोग हैं, उनकी तो…’

परिवार ने क्या कहा?

परिवार का कहना है कि खेती में काफी पैसा लगाने के बावजूद फसल से कोई आमदनी नहीं हुई. किसान ने बैंक से करीब 40 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जबकि गांव के साहूकारों से लगभग दो लाख रुपये उधार बताया जा रहा है.

परिजन रघुवीर राजपूत ने बताया कि गौरीशंकर पिछले करीब आठ दिनों से लगातार परेशान रहते थे और कर्ज चुकाने को लेकर परिवार के सामने चिंता जाहिर करते थे. सोमवार देर रात वह गांव में गणेश प्रतिमा के पंडाल में मौजूद रहे और बाद में घर लौट आए. रात में उन्होंने मकान के दरवाजे के कुंदे से फांसी लगा ली.

मौके पर पहुंची पुलिस

मंगलवार (22 सितंबर) की सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो किसान को फंदे पर लटका देखा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक के भाई रतनलाल ने बताया कि फसल में पैसा लगाने के बावजूद उत्पादन नहीं हुआ, जिससे गौरीशंकर काफी तनाव में थे. परिजनों ने किसान की आत्महत्या की वजह फसल नुकसान और कर्ज को बताया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है. परिवार ने सरकार से आर्थिक मदद और कर्ज माफी की मांग की है.

देहरादून में NEET-UG फर्जीवाड़े में खुलासा, 45 लाख था रेट, 2 गिरफ्तार



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: BJP नेता ने खुद को बताया कैंडिडेट, भारी अंतर से जीत का दावा

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. राजनीतिक दलों में टिकट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

UP Election: सहयोगियों को कितनी सीटें देगी BJP? सामने आया बड़ा अपडेट

<p style="text-align: justify;">यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. सूत्रों की मानें तो यूपी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

लखनऊ में सजेगा ‘अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव’, विदेशी टीमें होंगी शामिल

योगी सरकार के नेतृत्व में जनजातीय संस्कृति, लोककला और परंपराओं की विविधता एक ही मंच पर दिखेगी. भगवान…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

रामपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, अंतिम संस्कार में जा रहे 29 लोग घायल

रामपुर में अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों पर उस वक्त दुखों का पहाड़ टूट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top