इजरायल ने हेब्रोन के पास फायरिंग की घटना के बाद वेस्ट बैंक को पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है. इजरायल की सेना ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग में शामिल दो लोगों को मार गिराया. इस घटना में पांच लोग घायल होने की खबर है. इनमें कुछ की हालत गंभीर है. इजरायल ने इस फायरिंग को आतंकी हमला करार दिया है.
इधर, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमास में आतंकवादी बड़ी संख्या में हथियारों और गोला बारूद के साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या करने की योजना बना रहे थे. नेतन्याहू ने सेना को हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और सिक्योरिटी से जुड़े निर्देश दिए हैं. सेना ने इलाके के फिलिस्तीनी कस्बों के सड़कें बंद कर दी हैं. जगह-जगह चेकपोस्ट बनाए हैं. इजरायल के नेशनल सिक्योरिटी मिनिस्टर इतामार बेन ग्विर ने कहा है कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों की आवाजाही पर पाबंदी की मांग की गई है.
New footage from al-Khalil shooting operation which left at least six Israeli soldiers injured. Follow: https://t.co/IpMPH244Kx https://t.co/Y5vpRJkTXd
— Palestine Highlights (@PalHighlight) October 23, 2026
आतंकी निर्दोष नागरिकों को निशाना…: नेतन्याहू
बेंजामिन ने कहा है कि ऐसा लगता है कि हमास के आतंकवादी निर्दोष नागरिकों की हत्या करने के इरादे से बड़े हमले की योजना बना रहे थे. घटना के बाद से सुरक्षाबलों को शहर की घेराबंदी और पूरे फिलिस्तीनी इलाके को बंद करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है.
बेंजामिन ने कहा, ‘हमारे बहादुर सैनिकों ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ इस हमले को नाकाम कर दिया. मैं उनके इस कदम की सराहना करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. इसके अलावा रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाले ग्रुप ने बताया कि 20 साल की उम्र के दो पुरुषों को पैरों में गोली लगी. इनमें से एक व्यक्ति बेहोश था. गंभीर रूप से घायल था.’
दो बंदूकधारियों को मार गिराया: सेना
इजरायल की सेना का कहना है कि उसने दो बंदूकधारियों को मार गिराया है. इन बंदूकधारियों ने गोलीबारी की थी. इसमें पांच लोग घायल हो गए. नागरिकों के खिलाफ एक आतंकी हमले को रोका है. आतंकवादियों के पास M-16 राइफल और एक हैंडगन थी. इस कथित हमले के निशाने पर कौन था, फिलहाल जांच का विषय है.
चुनावी माहौल के बीच आतंकी घटना
इजरायल में एक तरफ चुनावी माहौल बना हुआ है. ये गोलीबारी ऐसे वक्त हुई, जब बेंजामिन नेतन्याहू को पीएम के रूप में एक और कार्यकाल दिया जाए या फिर इजरायली राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो. यह चुनाव हमास के नेतृत्व में इजरायल पर हुए उन हमलों के तीन साल बाद हो रहा है, जिनकी वजह से गाजा में युद्ध छिड़ गया था.














