• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश कौशिक था’, दोस्त को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
Image

‘मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश कौशिक था’, दोस्त को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर


बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इस दिनों शो ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ होस्ट कर रहे हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड में वे काफी इमोशनल होते नजर आ रहे हैं. दिवंगत एक्टर और फिल्मकार सतीश कौशिक से मिलती-जुलती शक्ल वाले प्रतियोगी गगन को देखकर अनिल कपूर को अपने जिगरी दोस्त की याद आ गई और उन्होंने उनसे जुड़े कई किस्से साझा किए.

बातचीत के दौरान गगन ने बताया कि लोग अक्सर उनकी शक्ल की तुलना सतीश कौशिक से करते हैं. उन्होंने दिल्ली में टेलीविजन शो ‘सुमित संभाल लेगा’ की शूटिंग के दौरान सतीश कौशिक से हुई मुलाकात का किस्सा भी सुनाया. उनकी बातों ने अनिल कपूर की पुरानी यादें ताजा कर दीं. सतीश के साथ उनका रिश्ता सिर्फ साथ काम करने तक सीमित नहीं था, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे.

सतीश कौशिक को याद कर इमोशनल हुए अनिल कपूर
अपनी दोस्ती को याद करते हुए अनिल कपूर ने कहा, ‘उनके साथ मेरा जो रिश्ता था, उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह शूट अगर 70 मिनट का भी हो, तो भी उनके किस्से सुनाने के लिए वक्त कम पड़ जाएगा. वो मुझसे कहा करते थे, ‘तेरा टैलेंट लाजवाब है.” अनिल ने ये भी बताया कि वो प्यार से सतीश को ‘डैनी डेविटो’ बुलाते थे. दोनों को फिल्म ‘ट्विन्स’ बेहद पसंद थी और वे अक्सर साथ में जुड़वां भाइयों का किरदार निभाने की कल्पना किया करते थे.

इसी खास जुड़ाव को याद करते हुए अनिल ने कहा, ‘अगर मेरा कोई जुड़वां भाई बन सकता है, तो वो सिर्फ सतीश था, क्योंकि उसको मेरे बारे में हर चीज पता थी. मेरा गुस्सा, मेरी खुशी, हर चीज. वो मुझे बहुत अच्छी तरह जानता था.’

इस भावुक बातचीत के बीच हंसी का एक पल भी आया, जब गगन और अनिल कपूर ने मंच पर सतीश कौशिक का यादगार डायलॉग दोहराया, ‘मेरा नाम है कैलेंडर, मैं चला किचन के अंदर!’ इस डायलॉग ने सतीश के चिरपरिचित मजाकिया अंदाज की याद दिला दी और दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान आ गई. गगन की इस कोशिश से खुश होकर अनिल ने उनसे कहा, ‘आपने मेरा दिल जीत लिया है.’ फिर माहौल को हल्का करते हुए उन्होंने दर्शकों से मजाक में कहा कि अगर किसी के पास ‘ट्विन्स’ से प्रेरित फिल्म बनाने के पैसे हों, तो वह उन्हें और गगन को जुड़वां भाइयों के किरदार में जरूर कास्ट करे.

बता दें, ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है.





Source link

Related Posts

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में तीन और आरोपियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद

सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल

हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज ‘जेम्स बॉन्ड’ इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. सुर्खियों में रहने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर

रणबीर कपूर की गिनती बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर्स में होती है. वो अपनी शानदार एक्टिंग और हैंडसम लुक…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top