• Home
  • खेल समाचार
  • गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
Image

गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर हो चुके हैं. गुरुवार को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 के दौरान ईशान को इंजरी हुई थी. शायद इसी के चलते पहले मुकाबले में ईशान के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव देखने को मिला था. वह पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे थे, जिसे देख लोगों ने हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना की थी. गंभीर के साथी पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उनके सपोर्ट में उतरते हुए दिखे. 

पठान ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी. उन्होंने कहा कि पहले टी20 में इंजरी के चलते ईशान के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव हुआ था, लेकिन लोगों ने इसके लिए गौतम गंभीर को निशाना बनाया. पठान ने कहा कि किसी की आलोचना करने से पहले सोचना चाहिए. 

इरफान ने लिखा, “तो, पहले टी20 के दौरान ईशान किशन को थोड़ी तकलीफ थी, जिस वजह से वह बल्लेबाजी करने के लिए निचले क्रम पर आए. लेकिन सब लोग बैटिंग ऑर्डर बदलने के लिए गौतम गंभीर के पीछे पड़ गए. आजकल उसकी आलोचना करना हर किसी का पसंदीदा टाइमपास बन गया है.”

जज करने से पहले देखें 

पठान ने आगे लिखा, “प्लीज, कोई भी राय बनाने से पहले थोड़ा इंतजार करें. पूरी बात जाने बिना किसी नतीजे पर न पहुंचें. और यह बात जीवन की हर चीज पर लागू होती है. सोशल मीडिया पर “व्यूज” और “नंबर” पाने की जल्दबाजी में हो सकता है कि आप पूरी बात जाने बगैर ही किसी को ठेस पहुंचा दें. किसी के बारे में कोई राय बनाने से पहले सोच लें.”

दूसरे टी20 के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर). 

 

यह भी पढ़ें: कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान



Source link

Related Posts

IND vs NZ 2nd T20I Live Score: भारत के लिए आखिरी उम्मीद दिख रहे नमन धीर भी आउट, छठा विकेट गिरा

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल ग्राउंड की उसी पिच पर खेला गया. श्रेयस अय्यर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

अपनी नई कार वैभव सूर्यवंशी को नहीं देंगे रोहित शर्मा! खुद बताई वजह

भारतीय क्रिकेट में जब भी रोहित शर्मा का नाम आता है, तो उनके खेल के साथ-साथ उनका मजाकिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Watch: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए विराट कोहली ने शुरू किया अभ्यास, जोश में दिखे ‘किंग’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहला मैच टीम इंडिया ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. कप्तान श्रेयस…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top