Image

आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू


इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के हेब्रोन इलाके में एक सीमित आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया है. गोलीबारी की एक घटना में 2 इजरायली सैनिकों के मारे जाने के बाद ये अभियान शुरू किया गया है. गोलीबारी में कई लोग घायल भी हुए हैं. इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शुक्रवार को बताया कि सैनिकों और अन्य सुरक्षा बलों ने हमलावरों से जुड़े हथियारों और बुनियादी ढांचे को खोजने और नष्ट करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है. 

इजरायली सेना ने बताया कि जिन इलाकों में उनके सैनिक काम कर रहे हैं, वहां के निवासियों को 3 तय निकास बिंदुओं से ही बाहर जाने की अनुमति होगी. एक्स पर एक पोस्ट में IDF ने कहा, “गोलीबारी के उस हमले के जवाब में IDF ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर हेब्रोन इलाके में एक लक्षित और सीमित आतंकवाद-रोधी अभियान शुरू किया है. इसी इलाके से आतंकवादी आए थे.”

कड़ाई से होगी पूछताछ
सेना ने बताया कि जिन इलाकों में उनके सैनिक काम कर रहे हैं, वहां के निवासियों को तीन तय जगहों से ही बाहर जाने की अनुमति होगी. IDF ने कहा, “पूछताछ और सुरक्षा जांच के बाद जिन लोगों पर शक होगा, उन्हें आगे की पूछताछ के लिए सुरक्षा बलों को सौंप दिया जाएगा.”  

इस हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेस्ट बैंक में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश दिया और शुक्रवार को हेब्रोन का दौरा किया. इजरायली अधिकारियों के अनुसार यह हमला कथित हमास आतंकवादियों द्वारा किया गया था. यह घटना इजरायल में चुनाव होने से ठीक 5 दिन पहले हुई है.

क्या बोले नेतन्याहू 
नेतन्याहू ने कहा कि हमलावरों ने चुनाव से पहले इजरायलियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी, लेकिन सैनिकों ने उन्हें रोक दिया. उन्होंने कहा कि कुछ हफ्ते पहले हमने इस बारे में बात की थी कि हमारे दुश्मन चुनाव से पहले हमारे नागरिकों और सैनिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि IDF के सैनिकों ने अपने शरीर को ढाल बनाकर इसे रोका जिसमें कुछ सैनिक घायल हुए, लेकिन उन्होंने न केवल आतंकवादियों को रोका, बल्कि बहादुरी से लड़ते हुए उन्हें खत्म भी किया. 

नेतन्याहू ने उस इलाके में एक बड़े सुरक्षा अभियान की भी घोषणा की, जहां से हमलावर आए थे. उन्होंने कहा कि इजरायली सेना वहां से लोगों को हटाएगी और घरों की तलाशी लेगी. साथ ही कहा कि उस ढांचे को भी नष्ट कर देगी, जिसे उन्होंने आतंकवादी बुनियादी ढांचा बताया है.

ये भी पढ़ें

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता



Source link

Related Posts

भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की तीव्रता

तिब्बत में सुबह करीब 5:38 बजे (IST) 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. तड़के भूकंप के चलते लोगों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

यूक्रेन में स्टारलिंक को लेकर दिक्कत! ट्रंप ने बताया एलन मस्क से क्यों करेंगे बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन की स्टारलिंक संचार सेवा तक पहुंच को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

हत्या-रंगदारी, अवैध वसूली… US में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार

अमेरिका में भारत के मोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ उर्फ भाऊ रिटोलिया गिरफ्तार हो चुका है. उसे उर्फ भाऊ…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

भारत-जर्मनी के बीच डील! पीयूष गोयल ने बताया देश को कैसे होगा फायदा

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जर्मनी के पास प्रयोगशालाओं में होने वाले अनुसंधान…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top