• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज
Image

एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज


एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में स्मृति मंधाना ने बल्ले से ऐसा कमाल कर दिखाया, जिसे महिला क्रिकेट में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में मंधाना ने 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे करते ही इतिहास रच दिया. वो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस बड़े आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गईं.

मंधाना को 11,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए फाइनल से पहले सिर्फ 13 रन की जरूरत थी. उन्होंने पारी की शुरुआत में ही तेजी से रन बनाए और सिर्फ 10 गेंदों में जरूरी 13 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को रौंदकर जीता गोल्ड मेडल

मंधाना ने खेली शानदार पारी

रिकॉर्ड बनाने के बाद भी मंधाना का बल्ला जमकर चला. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 79 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपना 37वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक भी पूरा किया. मंधाना की इस पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.

शेफाली के साथ 99 रन की साझेदारी

मंधाना को दूसरे छोर पर शेफाली वर्मा का शानदार साथ मिला. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की. शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए. दोनों की तेज बल्लेबाजी से भारत ने फाइनल में मजबूत शुरुआत की और 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 99 रन तक पहुंच गया.

गोल्ड मेडल के लिए भारत-श्रीलंका आमने-सामने

एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीमें गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने हैं. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया. फाइनल में मंधाना के इस रिकॉर्ड ने मुकाबले को और खास बना दिया है. भारत ने अपनी पारी में 216 रन बनाए, जो एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट में उसका अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है.

यह भी पढ़ें: रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता



Source link

Related Posts

अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ का हुए शिकार

जापान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी,…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार (22 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

सानो में आज (मंगलवार) भारत और जापान के बीच सांसें रोक देने वाला मैच हुआ. बारिश की वजह…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

जापान से हारा हुआ मैच जीतने पर श्रेयस अय्यर ने ली राहत की सांस, बोले- ‘बहुत मुश्किल…’

मंगलवार (22 सितंबर) को भारत और जापान के बीच खेला गया इकलौता ऐतिहासिक टी20 बड़ा ही दिलचस्प रहा.…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top