• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 2027 में रिलीज होगी ‘गबरू’, दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
Image

2027 में रिलीज होगी ‘गबरू’, दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म


सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ को लेकर मेकर्स ने अपडेट दिए हैं. पहले फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब खबर आई है कि फिल्म 2027 में रिलीज होगी. इस फिल्म में फैंस को सनी देओल का अनदेखा अवतार देखने को मिलेगा.

मेकर्स ने अभी तक फिल्म का ऑफिशियल टीजर रिलीज नहीं किया है, लेकिन प्रोड्यूसर विशाल राणा ने बताया कि फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि ये फिल्म सनी देओल के दिल के बहुत करीब है. यहां तक के उनके परिवार को भी ऐसा लगता है कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए कुछ नया किया है.

फिल्म रियल लाइफ हीरोज के बारे में हैं, जहां लोग बड़े सपने देखने की हिम्मत करते हैं. 

सनी देओल का अनदेखा अवतार

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में विशाल राणा ने कहा, ‘हम फिल्म को 2027 में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म सनी के दिल के करीब है और हमारे भी. ये यूनिक सनी देओल फिल्म है. आपने कभी भी सनी देओल को ऐसे अवतार में नहीं देखा होगा. इसीलिए सनी हर जगह गबरू की बातें कर रहे हैं. बॉर्डर 2 की सक्सेस मीट के बाद बहुत लोगों ने मुझे कॉल किया. सनी सर की फैमिली ने साथ में फिल्म देखी. उनका भी मानना है कि सनी ने ऐसा पहले कभी कुछ नहीं किया.’

आगे उन्होंने कहा, ‘ये वो फिल्म है जो सनी के दिल को छूएगी, जिनके बड़े सपने हैं. ये रियल लाइफ हीरोज की कहानी है. हम जल्द ही डेट अनाउंस करेंगे. सनी सर की सूर्या अगले महीने रिलीज हो रही है नवंबर में. उसके बाद हम अनाउंसमेंट करेंगे. ये वो फिल्म है जो ऑडियंस को सरप्राइज करेगी. इस बार ढाई किलो का हाथ नहीं ढाई किलो का दिल लेकर आया हूं.’

वर्क फ्रंट पर सनी देओल को अब फिल्म ‘सूर्या’ में देखा जाएगा. 20 नवंबर को फिल्म रिलीज होगी. इसके अलावा वो फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखेंगे.





Source link

Related Posts

8 साल के करियर में सिर्फ 3 HIT, जानें कैसा रहा सारा अली खान का करियर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान फिल्म ‘उड़ता तीर’ में नजर आने वाली हैं जो 23 अक्टूबर को दस्तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 23, 2026

‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ को बहुत पसंद किया गयाथा. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘परफेक्ट पेयर…’, करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई ‘आदित्य-गीत’ की याद

Shahid Kapoor-Kareena Kapoor video: आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित किया गया,…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो…’, सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?

आईफा 2027 का प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार 22 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित की गई, जिसमें सलमान से लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top