• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
Image

‘सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं’, ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने रामपुर जेल में बंद आजम खान से सपा प्रमुख की मुलाकात और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा की सोच पर भी सवाल खड़े किए.

राजभर ने कहा कि सपा का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे सोकर उठते हैं और प्रेस कांफ्रेंस करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव को शिक्षा में हुए बदलाव को देखना है तो सपा शासन के प्राथमिक स्कूलों और योगी सरकार के स्कूलों की तुलना करें. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय खोलकर मजदूरों के बच्चों को पढ़ा-लिखाकर आगे बढ़ाने की व्यवस्था की है.

श्रद्धा दुबे का गैंग के सरगना से था अफेयर, पुलिस को यूपी के विधायक पर भी शक

‘अखिलेश ने आजम खान के साथ किया अन्याय’

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आजम खान के साथ सबसे ज्यादा अन्याय तो खुद अखिलेश यादव ने किया है. उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान के कई मामलों की जांच हो रही है और मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. राजभर ने सवाल उठाया कि आगरा एक्सप्रेस-वे, गोमती रिवर फ्रंट जैसे प्रोजेक्ट्स में जो गड़बड़ियां हुईं, क्या उनके लिए केवल आजम खान जिम्मेदार हैं या फिर अखिलेश यादव भी? ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है, तो ऐलान करें कि वह किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाएंगे.

आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर



Source link

Related Posts

मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगी कवयित्री अनामिका जैन अंबर, जेल में की मुलाकात

मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में दोषी मुस्कान की फांसी टालने की मांग की गई है. कवि युगल…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘आजम खान के इस हाल के लिए अखिलेश जिम्मेदार’, अनिल राजभर का हमला

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव की तैयारी तेज, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार हो रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

गोरखपुर-फैजाबाद खंड MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 54303 पात्र वोटर्स

गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के विधान परिषद चुनाव को शुचितापूर्वक संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top