बिहार में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सम्राट सरकार के गृह विभाग ने राज्य के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें अतिरिक्त प्रभार और कई इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर डीएसपी बनाया गया है. इनमें पांच SP का तबादला किया गया है तो तीन डीएसपी का भी ट्रांसफर किया गया है. जबकि 49 इंस्पेक्टर को प्रमोट करके पुलिस उपाधीक्षक यानी DSP बनाकर दूसरी जगह तैनाती दी गई है. यह सभी 49 ऐसे इंस्पेक्टर हैं जिन्हें पुलिस उपाधीक्षक कोटि का उच्चतर प्रभार प्राप्त है.
बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षित शाखा से गुरुवार (22 अक्टूबर) को अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर सहित 57 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, अतिरिक्त प्रभार और पदोन्नति की गई है. इनमे विशेष सशस्त्र पुलिस-16 पटना के समादेष्टा अपराजिता विधि व्यवस्था एसपी पटना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा विधि व्यवस्था के एसपी मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.
आलोक रंजन बने भागलपुर ग्रामीण एसपी
बिहार पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की परीक्षा प्रतीक्षा में तैनात एसपी आलोक रंजन को भागलपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है. मधुबनी के एसपी रश्मि को पटना का रेल एसपी बनाया गया है. तो वहीं बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के एसपी अजय प्रसाद को विशेष अपराध शाखा, अपराध अनुसंधान विभाग पटना के एसपी पद पर तबादला किया गया है.
अंकुर कुमार बने पटना रेल डीएसपी
जबकि पटना रेल डीएसपी कंचन राज को अपराध अनुसंधान विभाग पटना का डीएसपी बनाया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे डीएसपी अंकुर कुमार को पटना रेल डीएसपी के तौर पर ट्रांसफर हुआ है. पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे रोशन कुमार गुप्ता को औरंगाबाद का साइबर क्राइम डीएसपी में तबादला किया गया है.
49 इंस्पेक्टर को डीएसपी बनाकर ट्रांसफर
वहीं 49 इंस्पेक्टर कोटि के पुलिस पदाधिकारी हैं जिन्हें डीएसपी बनाकर दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया गया है. कई ऐसे पुलिस पदाधिकारी हैं जिनका ट्रांसफर नहीं हुआ है लेकिन प्रमोशन दिया गया है. इनमें निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर शालिग्राम कुमार को उसी कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का डीएसपी बनाकर पदोन्नति की गई है. तो केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को उसी कार्यालय में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भरती का डीएसपी बनाया गया है.
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान














