• Home
  • शिक्षा समाचार
  • 4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Image

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 


बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 4 नवंबर को होने वाली सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 परीक्षा को स्थगित कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपको नया शेड्यूल जरूर देखना चाहिए. बीएसईबी बोर्ड ने अब इस परीक्षा को री-शेड्यूल कर दिया है. परीक्षा अब 4 नवंबर की जगह 21 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी. 

एसटीईटी 2026 की 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा के दिन ही केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षाएं पड़ रही है. जिसकी वजह से बीएसईबी ने एसटीईटी परीक्षा को टालने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने बताया कि 24 अक्टूबर को रीशेड्यूल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. वही रिवाइज्ड तारीख पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अपने नए एडमिट कार्ड एसटीईटी वेबसाइट से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर डाउनलोड कर सकेंगे. 

क्या दूसरी तारीखों पर भी पड़ेगा असर?

बीएसईबी बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में यह साफ किया गया है कि एसटीईटी की सिर्फ 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा में ही बदलाव किया गया है. एसटीईटी 2026 की बाकी दूसरी परीक्षाएं तय टाइम टेबल के अनुसार ही कराया जाएगा. ऐसे में बीएसईबी अब एसटीईटी 2026 की परीक्षा 25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक राज्य भर के अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर सीबीटी मोड में ऑफलाइन कराई जाएगी. वहीं पहले एडमिट कार्ड कैंडिडेट्स के लिए 18 अक्टूबर को जारी किए गए थे.  हालांकि अब 4 नवंबर की परीक्षा तारीख में बदलाव के बाद अब परीक्षाओं के लिए 24 अक्टूबर को बोर्ड एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. 

ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड 

  • नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbtrt.co.in पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे बिहार एसटीईटी 2026 रिवाइज्ड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको जरूरी लॉगिन डिटेल्स भरनी होगी. 
  • इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा. 
  • अब आपकी स्क्रीन पर नया अपडेटेड एडमिट कार्ड खुल जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें. 

ये भी पढ़ें-रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

क्या है बिहार एसटीईटी 2026 परीक्षा?

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड बिहार के सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी स्कूलों में टीचिंग जॉब पाने वाले कैंडिडेट्स की एलिजिबिलिटी को जांचने के लिए एसटीईटी कंडक्ट करता है. इस एग्जाम में क्लास 9 और 10 के साथ-साथ क्लास 11 और 12वीं के लिए टीचिंग पोजीशन शामिल है.

एसटीईटी 2026 का परीक्षा पैटर्न 

एसटीईटी का क्वेश्चन पेपर 150 नंबर का होता है.  इसमें 100 मार्क्स कैंडिडेट के चुने हुए सब्जेक्ट से जुड़े सवालों के लिए होते हैं, जबकि बाकी 50 मार्क्स टीचिंग से जुड़े स्किल्स और दूसरी एबिलिटी के लिए होते हैं. हर सही जवाब के लिए एक मार्क्स मिलता है और गलत जवाबों के लिए इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है.

ये भी पढ़ें-MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका

मध्य प्रदेश में रोजगार और ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?

उत्तर प्रदेश में दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार

जम्मू कश्मीर सरकार ने मेडिकल इंटर्न को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर में स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top