• Home
  • शिक्षा समाचार
  • SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू
Image

SBI में AI और डेटा एक्सपर्ट्स के लिए नौकरी का मौका, SCO के पदों पर आवेदन शुरू


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, डेटा इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी आर्किटेक्चर में स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर पोस्ट के लिए आवेदन मांगे हैं. बैंक इन रोल के लिए फिक्स्ड टर्म बेसिस पर एक्सपीरियंस प्रोफेशनल्स को हायर करना चाहता है. वहीं इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एप्लीकेंट को फॉर्म भरने से पहले अपनी पसंदीदा पोस्ट के लिए उम्र सीमा, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और दूसरी शर्तों को भी चेक करना होगा. 

भर्ती के लिए जरूरी योग्यता 

इस भर्ती के लिए पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग रखी गई है. भर्ती में जीएम एवं चीफ एआई ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री, एमसीए या कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन की योग्यता होनी चाहिए. वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग की डिग्री, एमसीए या कंप्यूटर साइंस की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट में आवेदन करने के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी डेटा साइंस, एआई, मैनेजमेंट या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के डिग्री होनी चाहिए. इनके अलावा एंटरप्राइजेज एआई आर्किटेक्ट पद पर उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, एआई या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 

आयु सीमा और आवेदन की तारीख 

इस भर्ती में जीएम एवं चीफ एआई ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवार की आयु 40 से 55 वर्ष तय की गई है. वहीं डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर 35 से 50 वर्ष है. एआई सॉल्यूशन आर्किटेक्ट पदों पर 30 से 45 वर्ष और एंटरप्राइज एआई आर्किटेक्ट पदों पर उम्मीदवार की आयु 30 से 45 वर्ष होनी चाहिए. वहीं इन पदों पर उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट जाकर 19 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

कितने चरणों में होगा चयन?

इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस में शॉर्ट लिस्टिंग इंटरव्यू और सीटीसी नेगोशिएशन शामिल है. इंटरव्यू 100 नंबर का होता है और फाइनल मेरिट लिस्ट कैंडिडेट्स के इंटरव्यू स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी. डिटेल्ड नोटिफिकेशन में लिस्टेड पहले चार पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अपने वर्क एक्सपीरियंस, प्रोजेक्ट या प्रोफेशनल अचीवमेंट्स पर 10 मिनट का प्रेजेंटेशन भी देना होगा. एप्लीकेंट्स को इस पद के लिए अपनी टेक्निकल स्किल्स पिछले प्रोजेक्ट्स और एक्सपीरियंस पर चर्चा करने के लिए की तैयारी करने की सलाह दी गई है. 

 कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई के ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • इसके बाद करियर या रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें. 
  • अब स्पेशलिस्ट केडर ऑफिसर भर्ती का नोटिफिकेशन सर्च करें.
  • इसके बाद एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और एप्लीकेशन इंस्ट्रक्शन पढ़ें. 
  • अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और जरूरी पर्सनल एजुकेशन से जुड़ी जानकारी भरें. 
  • इसके बाद अब एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • अब लास्ट में फॉर्म को अच्छे से चेक करें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें-पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

J&K में हड़ताल के बीच मेडिकल इंटर्न्स का स्टाइपेंड दोगुना हुआ, अब मिलेंगे 25 हजार

जम्मू कश्मीर सरकार ने मेडिकल इंटर्न को एक बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल जम्मू-कश्मीर में मेडिकल इंटर्न लगातार…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

UPSC ने जारी किए सितंबर भर्ती के रिजल्ट, 17 पोस्ट के लिए चुने गए उम्मीदवार

यूपीएससी ने सितंबर 2026 के महीने में अंतिम रूप से पूरी की गई 17 भर्ती परीक्षाओं के नतीजे…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

कई बार ऐसा होता है कि घर के कामकाज के चलते लाखों बेटियां अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन

हरियाणा में बीएड करने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है. बीएड सत्र 2026-27 में…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top