• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
Image

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो


अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की जाँच में पता चला की मामले में पहले गिरफ्तार किए गए तीन शूटरों फूल सिंह, रेहान और ऋतिक के साथ बुधवार को गिरफ्तार किए गए अंकित ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने मुख्य साजिशकर्ता अनिल पंडित के निर्देश पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की रेकी की थी.  इस दौरान आरोपियों ने रणवीर सिंह के घर और ऑफिस के फोटो और वीडियो बनाकर अनिल पंडित को भेजे थे.

रेकी के लिए बाइक और टैक्सी का किया था इस्तेमाल
इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है. पुलिस ने रणवीर सिंह को दी गई सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, आमिर खान समेत कुछ अन्य बॉलीवुड सितारों की रेकी करने के दौरान आरोपी दो-दो लोगों के समूह में जाते थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो.  इसके लिए आरोपियों ने बाइक और टैक्सी का इस्तेमाल किया था.

रणवीर सिंह की सिक्योरिटी देख आरोपियों ने बदला प्लान
सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह की सुरक्षा व्यवस्था को देखकर आरोपियों को उन्हें निशाना बनाने का मौका नहीं मिला. इन खुलासों के बाद मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को बॉलीवुड सितारों को दी गई सुरक्षा की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक बुलाई है. गौरतलब है कि मंगलवार को सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के घरों की रेकी किए जाने की जानकारी भी सामने आई थी.

अक्षय-सलमान की बढ़ी सुरक्षा
वहीं बीते दिन ये खुलासा भी हुआ था कि आरोपियों ने अक्षय के घर की भी रेकी की थी. इसके बाद एक्टर के घर बुलेटप्रूफ शीशे लगाए जाने का काम शुरू हो गया है. वहीं उनके घर के बाहर पुलिस भी तैनात की गई है. सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई है. एक्टर की सिक्योरिटी में पुलिस के अलावा  MP5 SD6 सबमशीन गन से लैस कमांडो भी तैनात किए गए हैं. 



Source link

Related Posts

‘जेलर 2’ की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर एक चमत्कार बन गई है, और इसकी रफ़्तार कम होने का…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी…’ मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत

सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद अब बढ़ता नजर आ…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. जहां…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में भाई इब्राहिम संग छाईं सारा, पत्नी ताहिरा संग आयुष्मान खुराना ने लूटी महफिल

सारा अली खान ने ‘उड़ता तीर’ की स्क्रीनिंग में अपने ग्लैमरस अंदाज से महफिल लूट ली. उन्होंने ब्लैक…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top