• Home
  • खेल समाचार
  • इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म
Image

इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म


इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड ने मंगलवार (22 सितंबर) को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए रिटायरमेंट की जानकारी दी. इंग्लिश टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले वुड ने बताया कि मेडिकल सलाह पर उन्होंने यह फैसला किया. बार-बार चोटिल होने वाले इंग्लिश गेंदबाज ने कहा कि अब टेस्ट और 50 ओवर क्रिकेट उनके लिए नहीं रह गया है. 

36 साल के मार्क वुड ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर कुल 146 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उनका करियर 11 साल का रहा, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप और 4 एशेज खिताब जीते. उन्होंने 2015 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. 

इंजरी और मेडिकल सलाह पर क्या बोले मार्क वुड 

वुड ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास लेने का फैसला किया है. पिछले साल को देखते हुए शायद यह कोई हैरानी की बात न हो, लेकिन मेरे कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने पर यह बिल्कुल सही समय लग रहा है.”

आगे इंजरी और मेडिकल सलाह को लेकर वुड ने लिखा, “मैंने हमेशा मुश्किलों का सामना करने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और यह दिखाने की कोशिश की है कि मैं क्या कर सकता हूं. दुर्भाग्य से, इस बार मैं यह लड़ाई हार गया. मेडिकल सलाह के अनुसार, टेस्ट क्रिकेट और 50-ओवर का क्रिकेट खेलना अब संभव नहीं है, इसलिए पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए खेलने का मेरा सपना धीरे-धीरे खत्म हो गया.”

इंग्लैंड के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

वुड ने आगे लिखा “इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान और एक सपना सच होने जैसा रहा है. मेरे अंदर का छोटा बच्चा इंग्लैंड के लिए इतना खेलने पर बहुत खुश होता है. दुनिया भर में घूमना, शानदार लोगों से मिलना और बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना- ये सब करके मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं, क्योंकि मैंने वही किया है जिससे मुझे प्यार है.”

मार्क वुड का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

वुड ने अपने करियर में 38 टेस्ट, 70 वनडे और 38 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले. टेस्ट में उन्होंने 119 विकेट लिए. बाकी वनडे में उन्होंने 80 विकेट चटकाए. टी20 इंटरनेशनल में गेंदबाजी करते हुए वुड ने 54 विकेट लिए. इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.45 की रही. 

 

यह भी पढे़ं: अभिषेक शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज, जापान के खिलाफ ‘गोल्डन डक’ का हुए शिकार





Source link

Related Posts

‘भैया बोलो, अभिषेक नहीं’, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने फैन को टोका; वीडियो वायरल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा फैंस को ऑटोग्राफ दे रहे थे. एक छोटी…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

W, W, W, W… T20 डेब्यू में जमशेद आलम ने रचा इतिहास, लिए 4 लगातार विकेट

जमशेद आलम ने टी20 में ड्रीम डेब्यू किया है, उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 लगातार विकेट…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

भारत को नहीं दूसरी बार बैटिंग की जरूरत, 8 विकेट लेकर मिल जाएगी जीत, समझें नियम

वेलिंगटन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो गया है. चौथे दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

तिलक वर्मा ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ, टॉस के सिक्के पर भी मचा है बवाल

भारतीय टीम की पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नो हैंडशेक पॉलिसी कायम है. रविवार को राइजिंग स्टार्स एशिया…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top