• Home
  • शिक्षा समाचार
  • UP PGT 2026 आवेदन में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
Image

UP PGT 2026 आवेदन में सुधार के लिए खुली करेक्शन विंडो, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती 2026 का विज्ञापन सीईएन 06/2026 के तहत जारी किया गया था. इस भर्ती में कुल 2607 पद दिए गए हैं. वहीं जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और उनके फाॅर्म में कोई गलती हो गई है और वह उसमें सुधार करना चाहते हैं, तो बोर्ड ने फाॅर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो खोल दी है. उम्मीदवार 21 अक्टूबर तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी. वहीं उम्मीदवारों के लिए अब 21 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो खोल दी गई है. इसलिए उम्मीदवार अब अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना अपने फाॅर्म में हुई गलती को सही कर सकते हैं. 

किन-किन डिटेल में कर सकते हैं सुधार?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अनुसार उम्मीदवार कुछ चुनिंदा कॉलम में ही सुधार कर सकते हैं. इनमें शैक्षणिक विवरण अंक, पासिंग ईयर या बोर्ड- यूनिवर्सिटी के नाम में सुधार कर सकते हैं. वहीं पर्सनल डिटेल, माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जेंडर या एड्रेस, कैटेगरी या स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों की कैटेगरी में भी सुधार किया जा सकता है. इसके अलावा फोटो, सिग्नेचर में भी सुधार किया जा सकता है. अगर फोटो धुंधली, उल्टे या गलत साइज में अपलोड हो गए हैं, तो इन्हें रिप्लेस भी किया जा सकता है. फॉर्म में सुधार को लेकर आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि करेक्शन विंडो का मौका सिर्फ एक ही बार मिलेगा. इसलिए फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को दो से तीन बार चेक कर लें. 

ये भी पढ़ें-BHEL में निकली 660 पदों पर भर्ती, 18 नवंबर 2026 तक ऐसे करें आवेदन

कैसे कर सकते हैं सुधार?

  • फोन में सुधार करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट apply.upessc.org पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर राइट साइड के कॉर्नर पर एप्लीकेशन में सुधार के लिए लिंक नजर आएगा. 
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा. 
  • इस पेज में पहले आपको लॉगिन करना होगा.
  • इसके बाद आवेदन में हुई गलतियों को ध्यान से देखें और उसमें सुधार करें. 
  • आवेदन में हुई गलतियां सुधारने के बाद नियमानुसार संशोधन फीस भी जमा करनी होगी.
  • इसके बाद फॉर्म को एक बार फिर से अच्छे से जांच कर सबमिट कर दें. 

पीजीटी 2026 के लिए आवेदन कब हुए थे शुरू?

उत्तर प्रदेश पीजीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अधिसूचना 15 सितंबर को जारी हुई थी. वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18 सितंबर 2026 से शुरू हुए थे. इसके बाद आवेदन जमा करने और फीस का पेमेंट करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी. वहीं आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि कल यानी 21 अक्टूबर है. इसके बाद पीजीटी 2026 की परीक्षा 15 और 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

इन पांच भर्तियों पर आवेदन आज हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज यानी 20 अक्टूबर का दिन बहुत जरूरी है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

सेंट स्टीफंस में क्यों रोकी गई प्रोफेसर्स की भर्ती, कब तक रहेगी लागू?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को लेकर छिड़ा विवाद अब एक गंभीर…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड ने एक्सपीरियंस इंजीनियरों के लिए भर्ती निकाली है. यह भर्ती 109 पदों के लिए निकाली…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट है. रेलवे की ओर से इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top