• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रणवीर-दीपिका ने ‘देवी’ रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर
Image

रणवीर-दीपिका ने ‘देवी’ रखा अपनी दूसरी बेटी का नाम, शेयर की दिल छूने वाली तस्वीर


बॉलीवुड के स्टार कपल में शुमार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साल 2024 में अपनी पहली बेटी दुआ का वेलकम किया था. जबकि कुछ दिनों पहले ही दोनों दूसरी बार पैरेंट्स बने थे. इस बार भी कपल ने बेटी का वेलकम किया. अब स्टार कपल ने विजयादशमी के खास मौके पर न्यू बॉर्न बेबी के नाम का खुलासा भी कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों बेटियों के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की.

रणवीर-दीपिका ने किया बेटी का नामकरण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेटी के नाम का ऐलान सोशल मीडिया पर किया. कपल ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अपनी दोनों बेटियों संग दिखाई दे रहे हैं. कपल ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘देवी पादुकोण सिंह.’

इस तस्वीर में चारों ही एक ही रंग के कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए नजर आए. बता दें कि दीपिका ने अपनी न्यू बॉर्न बेटी को अपने हाथों में ले रखा है, जबकि रणबीर ने बड़ी बेटी दुआ को पकड़ रखा है. दुआ अपनी छोटी बहन देवी को प्यार से चूमती हुई नजर आ रही हैं.

एक महीने पहले हुआ था देवी का जन्म

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ सालों के अफेयर के बाद साल 2018 में धूमधाम से शादी रचाई थी. शादी के 6 साल बाद दीपिका और रणवीर ने बेटी दुआ का वेलकम किया था. जबकि दुआ के जन्म के करीब दो साल बाद दीपिका ने 19 सितंबर 2026 को देवी का वेलकम किया और जन्म के एक महीने बाद उसे नाम भी दे दिया.

रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह पिछली बार फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसने दुनियाभर में 1800 करोड़ से ज्यादा कमाए. अब एक्टर ‘प्रलय’ नाम की फिल्म में दिखाई देंगे, जिसका बजट 300 करोड़ तक है. वहीं दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में ‘किंग’ और ‘राका’ शामिल हैं. किंग में वो शाहरुख खान और राका में तेलुगु सुपरस्टर अल्लू अर्जुन संग नजर आएंगी. किंग इस साल के अंत में रिलीज होगी. इसका हिस्सा सुहाना खान, अनिल कपूर, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी हैं.





Source link

Related Posts

‘रहना है तेरे दिल में’ के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें

कई ऐसी फिल्में भी होती हैं जो रिलीज़ होने के काफी सालों बाद भी लोगों के दिलों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

‘कानूनी कार्रवाई करेंगे…’ टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद टीम का पहला बयान, किसे दी वॉर्निंग?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी टीम ने पहला बयान जारी किया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

दशहरा पर ताबड़तोड़ नोट छाप रही ‘जेलर 2’, छठे दिन ही पहुंची 300 करोड़ के करीब

तमिल सिनेमा के सुपरस्टर रजनीकांत 75 साल की उम्र पार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ बने…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

आज कोटा से आरोपियों को मुंबई लाएगी पुलिस, सुरक्षा में कमांडोज तैनात

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार, 18 अक्टूबर को जानलेवा हमला हुआ था. इस दिल दहला देने वाले…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top