• Home
  • खेल समाचार
  • जापान से हारा हुआ मैच जीतने पर श्रेयस अय्यर ने ली राहत की सांस, बोले- ‘बहुत मुश्किल…’
Image

जापान से हारा हुआ मैच जीतने पर श्रेयस अय्यर ने ली राहत की सांस, बोले- ‘बहुत मुश्किल…’


मंगलवार (22 सितंबर) को भारत और जापान के बीच खेला गया इकलौता ऐतिहासिक टी20 बड़ा ही दिलचस्प रहा. टीम इंडिया को हारते-हारते मुकाबले में सिर्फ 02 रन से जीत मिली. सानो के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर बारिश के चलते मुकाबला सिर्फ 5-5 ओवर का खेला गया. लग रहा था पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर लेंगे, लेकिन नजारा तो कुछ और ही देखने को मिला. भारतीय टीम को बहुत मुश्किल से जीत मिली, जिसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने राहत की सांस ली. 

मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अय्यर ने पिच को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि बैटिंग के लिहाज से पिच बहुत ही मुश्किल थी, जिसके देखते हुए उन्होंने सिंगल-डबल के साथ खेलने का फैसला किया. अय्यर ने बताया कि कैसे उन्होंने प्लान के तहत बल्लेबजी की. 

क्या बोले श्रेयस अय्यर?

अय्यर से पूछा गया कि आज कितना मुश्किल था? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “हां, पिच पर जाहिर तौर से स्पिन हो रही थी. सच कहूं तो, इस पिच पर बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल था. हमने देखा कि जो ओपनर्स लगातार रन बनाते हैं, वे भी स्पिन की गति को ठीक से समझ नहीं पा रहे थे.”

श्रेयस अय्यर ने प्लान के तहत की बल्लेबाजी

बल्लेबाजों को संघर्ष करता देख अय्यर ने प्लान के तहत बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस पर उन्होंने कहा, “जब मैं क्रीज पर आया, तो मैंने तय किया कि सिंगल और डबल लेकर स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है. जो बल्लेबाज मेरे साथ आया था, उससे भी मैंने बात की, लेकिन यह करना मुश्किल था. सच कहूं तो मैंने फैसला किया कि मैं गेंद के साथ खेलूंगा और उसी हिसाब से प्लान करूंगा.

अय्यर ने आगे कहा, “अगर गेंद टर्न हो रही है और रुक रही है, तो मैं गेंद की गति का फायदा उठाऊंगा, क्रीज में पीछे रहकर खेलूंगा और सिंगल-डबल लेने की कोशिश करूंगा. यह अच्छा काम किया.”

हालात का जायजा लेना जरूरी

कंडीशन को लेकर बात करते हुए अय्यर ने कहा, “देखिए मैं हमेशा कहता रहता हूं कि पांच ओवर के गेम में कुछ भी हो सकता है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपकी टीम कितनी अच्छी है, क्योंकि सामने वाली टीम भी मजबूत होती है. आज जापानी टीम ने जो रवैया और अप्रोच दिखाया, वह शानदार था. उनकी तारीफ होनी चाहिए. उनका खेलने का तरीका बहुत बढ़िया था.”

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज ने अचानक लिया संन्यास, 146 मैचों का करियर खत्म



Source link

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल

सानो में आज (मंगलवार) भारत और जापान के बीच सांसें रोक देने वाला मैच हुआ. बारिश की वजह…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Asian Games 2026: 13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड

13 साल की उम्र में बच्चे आमतौर पर खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं चीन की…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड

13 साल की उम्र में जहां बच्चे आमतौर पर पढ़ाई और खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं,…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

CSK का बड़ा दांव, IPL 2027 के लिए जहीर खान को बनाया हेड कोच

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2027 से पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top