• Home
  • ताजा खबरें
  • 2024 से सबक… अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Image

2024 से सबक… अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी


उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी विनोद तावडे के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचेंगे. ये बैठक 30 और 31 अक्टूबर होगी. बैठक में मिशन-2027 की रणनीति के साथ उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पर भी चर्चा होने की संभावना है. 

बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर तैयारियों, क्षेत्रवार चुनावी समीकरण और पिछले चुनावों में कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों की समीक्षा पर जोर रह सकता है. विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व प्रदेश संगठन को चुनावी मोड में लाने के साथ सरकार और संगठन के बीच तालमेल मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा होगी.

विनोद तावड़े के दौरों के बाद अब शाह की बैठक

अमित शाह के दौरे से पहले बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े लगातार संगठनात्मक कई बैठक कर चुके है. उन्होंने सह प्रभारियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी है. उनके दौरों में प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेने, बूथ स्तर पर संगठन की स्थिति और कमजोर सीटों की समीक्षा पर जोर रहा है. पार्टी का प्रयास है कि चुनाव से पहले संगठन की कमियों की पहचान कर उन्हें दूर किया जाए.

उम्मीदवारों के नामों पर भी हो सकता है मंथन

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संभावित उम्मीदवारों के चयन के मानकों, मौजूदा विधायकों के कामकाज और सीटवार राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हो सकती है. जिन सीटों पर पार्टी को संगठनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, वहां नए चेहरों को मौका देने या मौजूदा विधायकों को दोबारा उतारने या टिकट बदलने पर भी विचार होगा.

बैठक में चुनाव आयोग के खिलाफ लगातार हो रहे प्रदर्शन और जेन -जी प्रोटेस्ट के प्रभाव को कम करने और सरकारी योजनाओं के लाभ को प्रचार का जरिया बनाया जाएगा. इसके साथ-साथ उन नाराज वोटरों को भी अपने पक्ष में करने पर काम किया जाएगा जो 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी से दूर चले गए थे.

2024 के नतीजों से सबक लेकर 2027 की तैयारी

2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सीटें घटने के बाद पार्टी संगठन और बूथ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दे रही है. मिशन-2027 के तहत पार्टी की नजर उन विधानसभा क्षेत्रों पर भी है, जहां पिछले चुनावों में उसे नुकसान हुआ था. अमित शाह के दौरे को इसी तैयारी के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 



Source link

Related Posts

Explained: यूसुफ पठान को BJP का ‘तोहफा’! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के लिए यह राहत सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है. यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार (22 अक्टूबर) को रामपुर का दौरा करेंगे. वो जेल में पूर्व…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

गाजियाबाद के नंदग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली. खेत में टूटे…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे पर अपने सामाजिक आधार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top