• Home
  • ताजा खबरें
  • गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
Image

गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा


दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सोहना कस्बे के दौहला गांव में महिला की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में मृतका का चचेरा देवर संदीप उर्फ छोटू शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपी अविनाश और अनुज उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में संदीप उर्फ छोटू की अहम भूमिका सामने आई है. आरोप है कि संदीप ने ही सात कनाल जमीन के लिए महिला की हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए रुड़की से अविनाश और अनुज को बुलाया था. 

गुरुग्राम में महिला हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि वारदात के पीछे की साजिश और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका का भी खुलासा किया जा सके. फिलहाल मुख्य आरोपी संदीप को जिला अदालत में पेश किया गया जहां जिला अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है अन्य दो आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस आज जिला अदालत में पेश करेगी.

16 अक्टूबर को हाथ-पैर बांधकर महिला की गला घोंटकर हत्या!

गुरुग्राम के एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि सात कनाल जमीन के मामले में आरोपियों ने महिला का कत्ल किया है. आरोपी पहले महिला के घर में घुसे फिर महिला के हाथ-पैर और मुंह को टेप से अच्छी तरीके से बांध दिया और महिला का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि महिला सात कनाल जमीन को बेचने के खिलाफ थी, इसीलिए करीब एक महीने से महिला को मारने की साजिश रची जा रही थी और आखिरकार 16 अक्टूबर को महिला का कत्ल कर दिया.

पहले फौज में नौकरी करता था गिरफ्तार मुख्य आरोपी

वारदात के बाद संदीप उर्फ छोटू के साथी यहां से फरार हो गए लेकिन मुख्य आरोपी वहीं गांव में ही रहा था ताकि किसी को कोई शक ना हो. एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी के ऊपर पुलिस को शक हो गया था, जिसके आधार पर लगातार पुलिस उस पर नजर रख रही थी. पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि आरोपी पहले फौज में नौकरी करता था जिसके बाद उसका वहां से कोर्ट मार्शल हो गया था, इसके बाद से वो गांव में ही रह रहा था. 

पानीपत में युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने कहा- गर्लफ्रेंड ने दिया जहर



Source link

Related Posts

Explained: यूसुफ पठान को BJP का ‘तोहफा’! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सांसद यूसुफ पठान के लिए यह राहत सिर्फ जमीन का टुकड़ा नहीं है. यह…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार (22 अक्टूबर) को रामपुर का दौरा करेंगे. वो जेल में पूर्व…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

गाजियाबाद: बिजली का तार टूटने से दो महिलाओं की मौत, एक की हालत गंभीर

गाजियाबाद के नंदग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली. खेत में टूटे…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

UP चुनाव से पहले निषादों को SC आरक्षण दिलाने में जुटे संजय निषाद! उठाया यह कदम

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने आरक्षण के मुद्दे पर अपने सामाजिक आधार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top