Image

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी


टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्तूबर को फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. इस गोलीबारी में एक्टर को भी चोटें आई हैं वहीं, उनके ड्राइवर फिरदौस घायल हैं. उनके हाथ में गोली लगी है. इस मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से अरेस्ट किया हैं. इसी बीच अब दिशा पाटनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके बरेली वाले घर पर भी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मामला काफी गरमा गया है. राजनीतिक गलियारे से लेकर इंडस्ट्री तक में इस घटना की निंदा की जा रही है. सरकार और प्रशासन साथ मिलकर काम कर रहा है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी बीच दिशा पाटनी के घर पुलिस पहुंची और सुरक्षा जांच की.

दिशा पाटनी के घर पहुंचे सीओ सिटी आशुतोष शिवम

जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर सीओ सिटी आशुतोष शिवम पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. गौरतलब है कि 1 साल पहले दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना हुई थी.

जानकारी के अनुसार, सएसपी अनुराग आर्य के निर्देश के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है. दिशा पाटना की घर कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे के पास स्थित है.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी

टाइगर को देखने पहुंची थीं दिशा पाटनी

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना सुनने के बाद दिशा पाटनी खुद को रोक नहीं पाई थीं. हर कोई जहां फोन पर उनका हाल ले रहा था वहीं, दिशा पाटनी उनके घर पहुंचीं और एक्टर का हाल जाना. उनसे मुलाकात की. उनका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें हैरान और परेशान देखा गया था.

20 टीमों का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार 19 अक्तूबर को पीसी की और इस दौरान उन्होंने बताया कि टाइगर पर हमले की जांच के लिए 20 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 3 आरोपियों को राजस्थान के कोटा से अरेस्ट किया गया. वहीं, उनकी मेडिकल जांच हुई और इसके बाद मुंबई पुलिस लेकर वापस मुंबई पहुंच चुकी है.

क्राइम ब्रांच ने अपनी पीसी में ये भी क्लीयर किया कि गिरफ्तार 3 आरोपी नाबालिग नहीं हैं. तीनों ही बालिग हैं. हालांकि, इसके पहले बताया जा रहा था कि इनमें दो बालिग हैं और एक की उम्र 17 साल बताई जा रही थी.



Source link

Related Posts

टाइगर श्रॉफ कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन

दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था.…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले जैकी श्रॉफ

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में रविवार 18 अक्तूबर जानलेवा हमला हुआ. उनकी कार पर दो शूटर्स…

ByByPUJA KUMARI Oct 20, 2026

शनाया कपूर ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’ से कर रही हैं ओटीटी डेब्यू, कब और कहां देख सकेंगे?

स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पहले और दूसरे पार्ट के बाद अब ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क’…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

कंगना रनौत का गरबा लुक, 2.1 लाख के लहंगे में लगाया ग्लैमर का तड़का

बॉलीवुड की अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने काम के साथ-साथ अपने खूबसूरत अंदाज के लिए भी जानी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top