• Home
  • शिक्षा समाचार
  • RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?
Image

RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?


रेलवे ने पैरामेडिकल भर्ती के लिए एग्जाम की तारीखें घोषित कर दी हैं. रेलवे के नोटिफिकेशन के अनुसार, नोटिफिकेशन संख्या 05/2026 के तहत पैरामेडिकल परीक्षाएं 23 और 25 नवंबर 2026 को होगी. परीक्षा कुल 590 पैरामेडिकल स्टाफ पदों के लिए आयोजित की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पूरा परीक्षा शेड्यूल देखने के लिए आरआरबी के ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in  पर जाना होगा. आरआरबी की ओर से जारी की गई यह तारीखें फिलहाल संभावित है. ऐसे में बोर्ड की ओर से इनमें बदलाव भी किया जा सकता है. 

आरआरबी ने अपने नोटिफिकेशन में यह भी बताया है कि पैरामेडिकल परीक्षा की सीटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी. ऐसे में 23 तारीख को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप लगभग 13 नवंबर को जारी हो सकती है. वहीं 25 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए सीटी स्लिप 15 नवंबर तक जारी हो सकती है. इसके अलावा बोर्ड के नोटिस के अनुसार एडमिट कार्ड संबंधित परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा. ऐसे में 23 तारीख को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 नवंबर और 25 तारीख को होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 21 नवंबर को जारी किया जा सकता है. उम्मीदवार आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी परीक्षा सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

इन पदों पर होनी है भर्ती

 रेलवे की इस पैरामेडिकल भर्ती के तहत आरआरबी के अलग-अलग पदों को भर जाना है. इसमें नर्सिंग अधीक्षक, फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य मलेरिया निरीक्षक, लैब सहायक, रेडियोग्राफर-एक्स-रे, टेक्निशियन, ईसीजी टेक्निशियन, डायलिसिस टेक्निशियन, नेत्र चिकित्सा और ऑडियोलॉजिस्ट एंड स्पीच थैरेपिस्ट सहित कुल 590 पदों पर भर्ती होनी है. वहीं परीक्षा सीबीटी मोड में होगी.

ये भी पढ़ें-10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका

RRB पैरामेडिकल परीक्षा नोटिस कैसे करें डाउनलोड?

  • आरआरबी बोर्ड परीक्षा नोटिस डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद  होम पेज पर भर्ती सूचनाओं में पैरामेडिकल की डिग्री के लिंक पर क्लिक करें.  
  • अब प्रकाशित होने वाली पैरामेडिकल परीक्षा की संभावित तारीख का लिंक देखें. 
  • इस लिंक पर क्लिक करने पर आधिकारिक पीडीएफ खुल जाएगा.
  • पीडीएफ को अपने डिवाइस में सेव करके लें और परीक्षा से जुड़ा पुर नोटिस देखें. 

RRB पैरामेडिकल स्टाफ परीक्षा पैटर्न 

आरआरबी पैरामेडिकल कि इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर एक प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है. वहीं परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी. परीक्षा में प्रोफेशनल एबिलिटी से 70 सवाल, जनरल अवेयरनेस से 10 सवाल, जनरल अर्थमैटिक, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 10 सवाल और जनरल साइंस से भी 10 सवाल पूछे जाएंगे.

ये भी पढ़ें-NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?

बिहार सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित कर रही है. दरअसल बिहार में यूपीएससी…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

दिल्ली आयकर विभाग में 119 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है. यह भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत आने वाली जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट  की भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान

रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top