• Home
  • शिक्षा समाचार
  • कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान
Image

कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ? मुंबई में फायरिंग के बाद बची एक्टर की जान


रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक्टर टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. हमले में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए. बाइक सवार तीन हमलावरों ने एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलाई. बताया जा रहा है कि एक्टर फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से निकल रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और लगातार गाड़ी पर गोलियां चलाई. इस हमले में अभिनेता टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए.  इसके बाद पुलिस ने घटना के संबंध में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. 

मुंबई पुलिस उपायुक्त मोहित गर्ग के अनुसार यह घटना शाम करीब 7 बजे उस समय घटी जब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल का मैच खेल कर वहां से निकल रहे थे. वहीं गोलीबारी में एक्टर के ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में चोट आई, जबकि एक दूसरे व्यक्ति भी इसमें घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वही इस घटना के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रही है, जिसमें कुछ लोगों ने इस घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस आयुक्त को इस मामले की तेजी से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया है. चलिए अब आपको बताते हैं कि एक्टर टाइगर श्रॉफ कितने पढ़े लिखे हैं 

कितने पढ़े लिखे हैं टाइगर श्रॉफ?

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं. टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च 1990 को मुंबई में हुआ था. उनका असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है. 36 साल के अभिनेता ने स्कूली पढ़ाई अमेरिकन स्कूल ऑफ मुंबई से पूरी की है, वहीं इसके आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था. हालांकि उनकी कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी. बताया जाता है कि टाइगर का मन पढ़ाई से ज्यादा मार्शल आर्ट और खेल में लगता था, जिसके चलते वह अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए. 

ये भी पढ़ें-RRB पैरामेडिकल 2026 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगी सिटी स्लिप?

ताइक्वांडो में मिला है ब्लैक बेल्ट 

खेल और मार्शल आर्ट में रुचि रखने वाले टाइगर ने महज 4 साल की उम्र में ही तो ताइक्वांडो सीखना शुरू कर दिया था. इसके अलावा रिपोर्ट्स के अनुसार 2014 में उन्हें ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी मिला हुआ है. वहीं आपको बता दें कि 2014 में ही टाइगर श्रॉफ ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. 2014 में उनकी पहली फिल्म हीरोपंती से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने कई एक्शन फिल्मों में काम किया है. 

पहले भी हो चुके हैं स्टार्स पर हमले 

आपको बता दे कि टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी का यह मामला पहला नहीं है. टाइगर श्रॉफ के पहले भी कई बॉलीवुड स्टार्स पर इस साल ही इस तरह के हमले हो चुके हैं. इसी साल फरवरी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर भी गोलियां चली थी, उस मामले की जिम्मेदारी भी बिश्नोई गैंग ने ली थी. वहीं टाइगर श्रॉफ के मामले में भी बिश्नोई गैंग का हाथ बताया जा रहा है.  इसके अलावा पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर भी गोलियों से हमला हो चुका है.

ये भी पढ़ें-RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के तहत आने वाली जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट अकाउंटेंट  की भर्ती…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म

अगर आप भी अपने बच्चों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 या…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

देश की यंगेस्ट IPS बनी उर्मी सिन्हा, महज 21 की उम्र क्रैक किया UPSC

उर्मी सिन्हा 2025 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंकिंग 170…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका आ…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top