• Home
  • शिक्षा समाचार
  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म
Image

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन का मौका, कल तक भरें फॉर्म


अगर आप भी अपने बच्चों का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 या कक्षा 9 में एडमिशन कराने चाहते हैं, तो यह आपके लिए आखिरी मौका हो सकता है. दरअसल एनटीए के अनुसार कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 के माध्यम से होने वाले एंट्रेंस प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख नजदीक आ गई है.

इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म कल यानी 20 अक्टूबर तक भरे जाएंगे. इसके बाद लेट फीस के साथ आवेदन फॉर्म भरें जाएंगे. ऐसे में अगर अपने बच्चों का एडमिशन आप राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों में करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर लें.

RMS CET 2026 के लिए एलिजिबिलिटी 

कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को कक्षा 5 में पास होना जरूरी है या फिर बच्चा कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहा हो. हालांकि उन्हें राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय में एडमिशन की तिथि से पहले कक्षा 5 पास करना अनिवार्य है. वहीं कक्षा 9 में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश की तिथि से पहले किसी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8 पास होना जरूरी है. कक्षा 9 में एडमिशन के लिए करने वाले उम्मीदवार को अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से होती है. 

RMS CET 2026 के लिए आयु सीमा 

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कक्षा 6 और 9 में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी निर्धारित की गई है. इसमें 31 मार्च 2027 को ध्यान में रखकर उम्र 10 से 16 साल के बीच होनी चाहिए. ऐसे में इसमें कक्षा 6 में एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2014 से 31 मार्च 2016 के बीच होना चाहिए. वहीं कक्षा 9 में एडमिशन के लिए छात्र का जन्म 1 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 के बीच होना चाहिए. 

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन फीस का पेमेंट करना होगा. इसमें जनरल, ओबीसी और ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी-एसटी और युद्ध में शहीदों के आश्रितों को 750 रुपये फीस देनी होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को लागू विलंब शुल्क और भुगतान संबंधी निर्देशों के लिए आधिकारिक पोर्टल को देखना होगा. 

ये भी पढ़ें-UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?

RMS CET 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rashtriyamilitaryschools.edu.in पर जाएं.
  • होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन पर CET 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें. 
  • इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में छात्र और पेरेंट्स की पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • छात्र के पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर लें. 

क्या है राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय?

राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय रक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित अंग्रेजी मीडियम का आवासीय सार्वजनिक विद्यालय हैं. यह विद्यालय रक्षा कर्मियों के बच्चों के साथ-साथ आम नागरिकों के बच्चों को कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा प्रदान करते हैं. भारत में पांच राष्ट्रीय सैन्य विद्यालय हैं. यह हिमाचल प्रदेश के चैल में, राजस्थान के अजमेर और धौलपुर में और कर्नाटक के बेलगाम और बेंगलुरु में स्थित है.

ये भी पढ़ें-आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

देश की यंगेस्ट IPS बनी उर्मी सिन्हा, महज 21 की उम्र क्रैक किया UPSC

उर्मी सिन्हा 2025 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंकिंग 170…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बहुत ही शानदार मौका आ…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर

भारत में मेडिकल शिक्षा से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने Maintenance…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन

अगर आप फैशन डिजाइनिंग की दुनिया में अपना शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बहुत…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top